Harnaaz Sandhu: स्टेज पर फाइनल वॉक करते हुए भावुक हो गईं हरनाज संधू, मिस यूनिवर्स के स्टेज से वायरल हुआ वीडियो
मिस यूनिवर्स 2022 को हरनाज संधू ने ताज पहनाया। इस दौरान हरनाज काफी भावुक नजर आईं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

अमेरिका के न्यू यॉर्क ऑर्लेअंस शहर में मिस यूनिवर्स 2022 के नाम का ऐलान हुआ। ये खिताब USA की R'Bonney Gabriel ने अपने नाम किया है। दुनियाभर की खूबसूरत लड़कियों को पीछे छोड़कर गेब्रिएल मिस यूनिवर्स 2022 बन चुकी हैं। ये खिताब अपने नाम करने के बाद गेब्रिएल काफी इमोशनल नजर आईं। इस दौरान उन्हें भारत की हरनाज संधू ने ताज पहनाया। इस बीच हरनाज संधू का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे काफी भावुक नजर आ रही हैं।

बेहद भावुक हुईं हरनाज
इस दौरान डेजलिंग ब्लैक गाउन में हरनाज संधू बेहद भावुक दिखीं। मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया गया है। हरनाज संधू इस वीडियो में काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। हरनाज संधू का ये क्लिप वाकई में भावुक कर देने वाला है।
वायरल हुआ वीडियो
एक अन्य वीडियो में हरनाज संधू एकदम ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आईं। 71वें मिस यूनिवर्स के फिनाले में हरनाज शानदार लहंगे में नजर आईं। इस दौरान वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी ज्वैलरी भी काफी भारी भरकम थी।

टॉप 16 में पहुंची दिविता राय
बताते चलें कि साल 2021 में हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स के खिताब को अपने नाम किया था। इस साल दिविता राय ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। कर्नाटक की रहने वाली आर्किटेक्ट और मॉडल दिविता राय टॉप 16 तक पहुंच पाईं।
वायरल हो रहे गेब्रिएल के वीडियोज
साल 2022 का मिस यूनिवर्स खिताब अमेरिका की गेब्रिएल ने अपने नाम किया है। उनके चेहरे पर इमोशन और खुशी साफ नजर आई। मिस यूनिवर्स गेब्रिएल को हरनाज संधू ने ही ताज पहनाया। सोशल मीडिया पर भी गेब्रिएल के विनिंग मोमेंट के वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
जीतने वाली पहली फिलिपिनो अमेरिकी
मिस यूनिवर्स 2022 R'Bonney Gabriel 28 साल की हैं। पेशे से वे मॉडल और डिजाइनर हैं। मिस यूएसए जीतने वाली वे पहली फिलिपिनो अमेरिकी हैं। इन दिनों हर ओर गेब्रिएल के ही वीडियोज छाए हुए हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications