Jasmin Walia Net Worth: हार्दिक पांड्या जितने रुपयों की घड़ी पहनते हैं, उससे कम है जैस्मिन वालिया की नेटवर्थ
Jasmin Walia Net Worth: हार्दिक पांड्या की अफेयर की खबरें इन दिनों ब्रिटिश सिंगर और एक्टर जैस्मिन वालिया के साथ उड़ रही हैं। इस खबर पर कल हुए भारत पाक के मैच के दौरान पुष्टि भी हो गई। दरअसल, मैच के दौरान जैस्मिन ने हार्दिक को स्टैंड्स से फ्लाइंग किस दी। जो कैमरे में कैद हो गया और उसका वीडियो भी वायरल हुआ।
इसके बाद हर कोई जैस्मिन को जानना चाहता है। साथ ही कुछ लोग जैस्मिन की नेटवर्थ जानना चाहते हैं। हम इस रिपोर्ट में आपको जैस्मिन की नेटवर्थ बताने जा रहे हैं। पढ़िए ये पूरी रिपोर्ट।

जैस्मिन 29 साल की हैं और हिंदी, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में गाने गाए हैं। इसके लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेशन भी मिल चुका है। अगर बात करें जैस्मिन की नेटवर्थ की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ महज 3 करोड़ रुपए है। ये हार्दिक पांड्या के मुकाबले बेहद कम है। जैस्मिन की जितनी नेटवर्थ है, उससे दोगुने दाम की घड़ी हार्दिक ने भारत पाक के मैच में पहनी थी। हार्दिक ने भारत पाक मैच में रिचर्ड मिल आरएम 27-02 की घड़ी पहनी थी। जिसकी कीमत करीब 6.93 करोड़ रुपये है। इस घड़ी के अभी तक सिर्फ 50 ही पीस बनाए गए हैं।
वहीं हार्दिक की बात करें तो उनकी नेटवर्थ करीब 90 करोड़ रुपए है। मैच के अलावा उनकी कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट, टीवी ऐड्स और आईपीएल से होती है। रिपोर्ट्स की माने तो हार्दिक के पास कई ऐसे ब्रांड्स हैं जिनके लिए वो करोड़ों रुपए चार्ज करते हैं। बता दें, हार्दिक ने मॉडल और एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक से 2020 में शादी की थी। दोनों की शादी बड़े ही धूम धाम से हुई थी। लेकिन बाद महज 4 साल बाद दोनों का डिवोर्स हो गया। जिसके बाद से वो सिंगल है। तभी से उनका नाम जैस्मिन वालिया के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि अभी तक अफेयर की खबरों पर दोनों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications