हार्दिक पांड्या और नताशा को मिले नए पार्टनर्स!, अब बेटे अगस्त्य का क्या होगा? किसके पास रहेगा बेटा?

Hardik Pandya-Natasha Son Agastya: फेमस भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और उनकी एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक एक दूसरे से अलग होते ही अपनी अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हो गए हैं। दोनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और फैंस के साथ लेटेस्ट अपडेट शेयर करते रहते हैं।

हार्दिक पांड्या और नताशा का टूटा रिश्ता
जुलाई 2024 में ही हार्दिक पांड्या और नताशा ने ज्वाइंट स्टेटमेंट जारी कर लोगों को बताया था कि दोनों अलग हो गए हैं लेकिन बेटे अगस्त्य की परवरिश दोनों मिलकर ही करेंगे। वहीं हार्दिक से अलग होने के बाद नताशा बेटे अगस्त्य को लेकर अपने होमटाउन सर्बिया चली गई थीं।

hardik pandya natasha

हार्दिक पांड्या के साथ रह रहे हैं अगस्त्य
नताशा ने सर्बिया में अपने बेटे और परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया था। हाल ही में नताशा बेटे के साथ मुंबई लौट आई हैं। मुंबई लौने के बाद नताशा ने बेटे को उसके पापा यानी हार्दिक पांड्या के पास पहुंचा दिया है।

मां के साथ सर्बिया गए थे अगस्त्य
आपको बता दें कि नताशा जब अपने होमटाउन सर्बिया गई थीं, तो बेटे को साथ लेकर गई थीं और अगस्त्य के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही थीं, लेकिन जबसे नताशा मुंबई आई हैं, तो ऐसा लग रहा है कि वह खुद की लाइफ में ही बिजी हो गई हैं। दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या का नाम भी कई हसीनाओं के साथ जोड़ा जा रहा है।

हार्दिक और नताशा पर्सनल लाइफ में हुए बिजी
इस बीच लोगों के मन में सवाल आ रहा है कि अगर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेवकोविक दोनों अपनी पर्सनल लाइफ में बिजी हो गए हैं तो फिर अगस्त्य का क्या होगा। वो किसके साथ अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड करेगा। अगस्त्य अब किसके साथ रहेगा।

हार्दिक ने शेयर की बेटे की क्यूट फोटो
हाल ही में हार्दिक पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटे की क्यूट फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में अगस्त्य प्यारे से गणपति जी को साथ नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हार्दिक ने इसके कैप्शन में दिल और प्यारी-सी स्माइली भी शेयर की है। फोटो को देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि इस वक्त अगस्त्य पांड्या अपने पिता हार्दिक संग रह रहे हैं और नताशा अपनी पर्सनल लाइफ को इन्जॉय कर रही हैं।

बेटे को भूलकर खुद पर फोकस कर रही हैं नताशा
लोगों को तो ये भी लग रहा है कि सर्बिया से भारत लौटते ही नताशा स्टेनकोविक बेटे अगस्त्य को भूलकर बस खुद पर ही फोकस कर रही हैं। हाल ही में नताशा को अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ देखा गया था और नताशा अभी जितने भी पोस्ट शेयर कर रही हैं, उसमें वो अकेले नजर आ रही हैं। इससे साफ है कि नताशा अभी खुद पर ध्यान दे रही हैं।

हार्दिक और नताशा की डेटिंग की खबरें
आपको बता दें कि जबसे हार्दिक और नताशा दोनों ने अलग होने का ऐलान किया है, तबसे दोनों का नाम किसी दूसरे शख्स के साथ जोड़ा जा रहा है। हार्दिक को लेकर कहा जा रहा है कि वो ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया को डेट कर रहे हैं। वहीं नताशा भी अलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। लेकिन दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं लोग बेटे अगस्त्य को लेकर चिंता में पड़ गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+