'उन्होंने मजबूर कर दिया...' हार्दिक से पहली बार मिलने पर ऐसा क्यों बोले ससुर? नताशा की मां ने कही ये बात
Hardik Pandya and Natasa Stankovic: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के अलग होने की खबरें जोरों-शोरों से चल रही हैं। दोनों अलग क्यों हो रहे हैं, ये सवाल फैंस के मन में घूम रहे हैं। नताशा ने सोशल मीडिया से सरनेम में से पांड्या हटाया तो तलाक की खबरों ने तूल पकड़ लिया। हालांकि इन सब खबरों पर न तो हार्दिक और न ही नताशा का कोई रिएक्शन सामने आया है। इस बीच एक दिल को छू लेने वाला क्लिप इंटरनेट पर सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि कैसे हार्दिक नताशा के पेरेंट्स से पहली बार मिले थे।
कब सास से मिले थे हार्दिक?
हार्दिक पांड्या और नताशा की सगाई साल 2020 के जनवरी महीने में हुई थी। इसके बाद दोनों लॉकडाउन के मई महीने में इंटीमेट सेरेमनी में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद जुलाई 30 को दोनों पेरेंट्स भी बन गए। इसके बाद हार्दिक नताशा के पेरेंट्स से पहली बार मिले, जब दोनों की शादी को दो साल बीत गए थे और दोनों एक बच्चे के मां-बाप भी बन चुके थे।

नताशा की मां बोली- 'मुझे पता था कि'
हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें वह पहली बार नताशा के परिवार से मिलते हुए दिखाई दे रहे थे। वे अपनी सास राडा और ससुर गोकसी को गले लगाते हुए दिखाई दिए। नताशा की मां को ये कहते हुए सुना गया कि उन्हें पता था कि हार्दिक उनसे मिलने आएंगे।
'उन्होंने मजबूर किया...'
उन्होंने अपने दामाद को गले लगाते हुए कहा, 'मुझे पता था कि वह आएंगे।' इसके बाद हार्दिक अपने ससुर गोकसी के पास गए, जिन्होंने क्रिकेटर को देखते ही शर्ट पहन ली। जब हार्दिक ने मज़ाक में उनसे शर्ट पहनने के बारे में पूछा तो गोकसी ने कहा, उन्होंने मुझे मजबूर किया।












Click it and Unblock the Notifications