Amrita Rao: फिल्मों से दूर होकर भी लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं Amrita Rao, अरबों में है एक्ट्रेस की संपत्ति
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ने अपनी बेहतरीन अकादारी से लोगों के दिलों में छाप छोड़ी। भले ही एक्ट्रेस फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह लग्जरी लाइफ जीती हैं।

Amrita Rao Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लाखों फैंस के दिलों में अपनी जगह बनाई है। उन्होंने साल 2002 में फिल्म 'अब के बरस' बॉलीवुड डेब्यू किया था। भले ही एक्ट्रेस ने बीते कुछ समय से बॉलीवुड से दूरी बनाई है लेकिन इसके बावजूद वह लग्जरी लाइफ जीती हैं। आज यानी 7 जून को अमृता राव अपना 42वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस की कुल नेटवर्थ के बारे में।
अमृता राव की कुल नेटवर्थ
अमृता राव भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार अमृता हर साल विज्ञापन और प्रोडक्शन हाउस के जरिए लाखों रुपए की मोटी कमाई करती हैं। वहीं उनकी नेटवर्थ करीब 20 मिलियन यानि की 156 करोड़ है। अमृता राव एक फिल्म के लिए 2 करोड़ चार्ज करती हैं।
अमृता राव का कार कलेक्शन
अमृता राव को लग्जरी लाइफ स्टाइल जीती हैं। उनके कार कलेक्शन की बात करें तो, एक्ट्रेस के पास मर्सिडीज बेंज GLA है। वहीं दूसरी कार उनके पास ऑडी है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। इसके अलावा एक्ट्रेस अपने परिवार से साथ मुंबई में स्थित आलीशान घर में रहती हैं। एक्ट्रेस के घर में हर तरह की सुविधा है।
अमृता ने आरजे अनमोल से की शादी
अमृता राव की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने लगभग सात साल तक आरजे अनमोल को डेट किया। इसके बाद दोनों ने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए 15 मई 2016 को सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक दूसरे को अपना लिया। बता दें अमृता और अनमोल का एक बेटा भी है जिसका नाम है वीर। एक्ट्रेस फिलहाल फिल्मों से दूरी बनाकर अपनी पर्सनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications