अमिताभ बच्चन की प्यार की निशानी को सोते समय भी नहीं उतारती थीं Rekha, रिश्ता तोड़ने पर गुस्से में दी वापस

Happy Birthday Rekha: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा अपने समय में इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में से एक थी। उस वक्त हर एक्टर उनके साथ काम करना चाहता था। रेखा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी लेकिन फिल्मों से ज्यादा उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ प्यार के चर्चों को लेकर खूब लाइमलाइट बटोरी है। आज यानी 10 अक्टूबर को रेखा अपना 69वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में हम आपको अमिताभ और रेखा की लव स्टोरी को लेकर कुछ रोचक किस्से बताने वाले हैं।

रेखा का नाम एक समय पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ खूब जोड़ा गया। दोनों की लव स्टोरी के आज भी किस्से सुने जाते हैं। एक वक्त था जब दोनों एक दूसरे से बेइंताह प्यार करते थे। लेकिन अमिताभ ने कभी भी ये स्वीकार नहीं किया बल्कि रेखा ने भरे मंच में अमिताभ के लिए अपना प्यार हमेशा कबूल किया।

Rekha

70 के दशक में अमिताभ बच्चन और रेखा के अफवाहों की खूब गपशप होती थी। आज भी दोनों की लव स्टोरी के चर्चे होने बंद नहीं हुए। दोनों एक दूसरे से प्यार तो बहुत करते थे लेकिन वह कभी साथ नहीं हो पाए। आप में से बहुत कम लोग जानते होंगे कि अमिताभ ने रेखा को तोहफे में दो अंगूठियां दी थी। जिसे एक्ट्रेस सोते समय अपने प्यार की निशानी को साथ लेकर सोती थीं। लेकिन दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि एक्ट्रेस ने उन्हें ये तोहफा वापस लौटा दिया।

रेखा ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान इस तोहफे का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि, उन दोनों अंगूठियों से काफी ज्यादा लगाव था लेकिन उन्होंने इसे गुस्से में एक्टर को वापस कर दिया था। जब रेखा से इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा कि, 'मुझे कुछ लोगों ने बताया कि अमित जी ने निर्माताओं को साफ कह दिया है कि वह मेरे साथ अब कोई नई फिल्म नहीं करेंगे। लेकिन जब मैंने उनसे इस बारे में पूछा तो वह बोले, मैं कुछ भी नहीं बोलूंगा मुझसे मत पूछो।

रेखा ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'मैं उनके इस रिएक्शन से बहुत दुखी हुई क्योंकि मुझे इस बात की उम्मीद नहीं थी। उस दौरान मैं 'खूबसूरत' फिल्म की शूटिंग कर रही थी। शायद आपने देखा होगा कि हर जगह मैं वह दोनों अंगूठी पहनती थी यहां तक मैं सोते समय भी उसे नहीं उतारती थी। लेकिन जब हम दोनों की राहें अलग हुईं तो उससे पहले मैंने उन्हें ये अंगूठी वापस कर दी थी।'

बता दें कि, फिल्म सिलसिला में रेखा और अमिताभ बच्चन ने साथ काम किया था। इसके बाद से दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया। लेकिन बाद में अमिताभ बच्चन और रेखा के रिश्ते में दरार आई और दोनों अलग हो गए। कहा ये भी जाता है कि दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन अमिताभ के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे। बाद में एक्टर ने जया बच्चन से शादी कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+