Kiara Advani Birthday: जब आठ महीने की कियारा को मिला अपना पहला रोल, मां के साथ किया काम, देखें वीडियो

महज 8 महीने की उम्र से ही कियारा आडवाणी फैंस को अपनी क्यूटनेस का दीवाना बना रही हैं। एक्ट्रेस का एक एड देखकर आप भी उनकी क्यूटनेस पर फिदा होने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

मुंबई, 31 जुलाई: कियारा आडवाणी बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। कम समय में ही कियारा ने इंडस्ट्री में अच्छी-खासी पहचान बना ली है। 'कबीर सिंह' फिल्म में अपनी मासूमियत दिखाकर फैंस को दीवाना बनाने वाली कियारा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। वैसे तो कियारा प्रोफेशनल से ज्यादा अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर खूब सुर्खियों में छाई रहती हैं, लेकिन बेहद कम ही लोगों को पता होगा कि एक्ट्रेस ने आठ महीने की छोटी सी उम्र से ही एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। यही वो उम्र थी, जब नन्ही कियारा पहली दफा कैमरे के सामने आई थीं। कियारा आज से ही नहीं, बल्कि 8 महीने की उम्र से फैंस को अपनी क्यूटनेस का दीवाना बनाती रही हैं।

छोटी सी उम्र में जीता फैंस का दिल

छोटी सी उम्र में जीता फैंस का दिल

आज कियारा अपनी एक्टिंग से लाखों फैंस के दिलों पर राज करती हैं। उनके अभिनय पर कोई सवाल नहीं उठा सकता। लेकिन कियारा ने छोटी सी उम्र में बिना कोई डायलॉग बोले शानदार अभिनय किया था। ये टीवी का एक विज्ञापन था, जब कियारा ने एक्ट किया।

कियारा का प्यारा वीडियो

कियारा का प्यारा वीडियो

आपको जानकर और भी हैरानी होगी कि मां-बच्चे के इस विज्ञापन में वाकई में कियारा और उनकी मां ही हैं। इसमें कियारा मां को हां और ना कहकर जवाब दे रही हैं। कियारा का ये एड देखकर आप खुद को उनकी क्यूटनेस पर फिदा होने से रोक नहीं सकेंगे।

एक्ट्रेस ने शेयर किया था वीडियो

कियारा ने ही ये खूबसूरत यादों से भरी हुई ब्लर वीडियो शेयर की है। फेसबुक और ट्विटर पर इस प्यारी सी 22 सेकेंड की वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- मेरी मां के साथ पहला विज्ञापन। लव यू मम्मा। मैं आपकी वजह से हूं। एक्ट्रेस ने मदर्स डे 2016 पर साल 1993 का ये थ्रोबैक वीडियो शेयर किया।

बेबी क्रीम का था एड

बेबी क्रीम का था एड

इस वीडियो में कियारा को एक खुशमिजाज बच्चे की भूमिका में दिखाया गया है। उनकी मां बेबी क्रीम सहित अलग अलग प्रोडेक्ट्स दिखा रही हैं। फैंस ने कियारा के इस वीडियो पर खूब कमेंट्स और लाइक्स किए। किसी ने कियारा को सो क्यूट.. तो किसी ने लवली बताकर एक्ट्रेस के इस प्यारे से वीडियो पर अपना प्यार बरसाया।

फैंस को देती हैं अपडेट्स

फैंस को देती हैं अपडेट्स

ये पहली बार नहीं है, जब कियारा ने अपने बचपन की कोई याद फैंस के साथ साझा की हो, एक्ट्रेस अकसर फैंस के साथ अपने बचपन की झलकियां शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर कियारा ने अपने बचपन की खूब सारी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की हैं।

कियारा का एक्टिंग डेब्यू

कियारा का एक्टिंग डेब्यू

कियारा के करियर की बात करें, तो एक्ट्रेस ने साल 2014 से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद एक्ट्रेस को बड़े पर्दे पर सीरियस किरदार निभाते हुए देखा गया। कियारा को भूल-भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका मचा दिया।

इन फिल्मों में दिखेंगी कियारा

इन फिल्मों में दिखेंगी कियारा

कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस अपनी अगली फिल्म गोविंदा मेरा नाम में विक्की कौशल और भूमि पेडनेकर के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास एक तेलुगू फिल्म भी पाइपलाइन में है। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर रामचरण होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+