क्या हेमा मालिनी को सौतन प्रकाश कौर से है नफरत? इस वजह से कभी नहीं मिलीं एक्ट्रेस, बोलीं-'परेशान नहीं करना'
Hema Malini Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी आज यानी 16 अक्टूबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस को उनके दमदार अभिनय के अलावा बेहतरीन खूबसूरती के लिए भी जाना जाता है। वहीं हेमा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह आजतक अपनी सौतन से नहीं मिली।
बता दें कि, धर्मेंद्र ने दो बार शादी की है। एक्टर की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है वहीं दूसरी पत्नी हेमा मालिनी हैं। एक्ट्रेस से शादी करने के लिए धर्मेंद्र ने अपना धर्म तक बदल लिया था। हालांकि हेमा मालिनी से शादी करने के बावजूद भी धर्मेंद्र अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ ही रहते हैं।

हेमा और धर्मेंद्र की जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा आपको बताते हैं। एक्ट्रेस ने एक बार खुलासा किया था कि आखिर वह क्यों अपनी सौतन प्रकाश कौर से कभी नहीं मिली। एक्ट्रेस ने अपनी बॉयोग्राफी 'हेमा मालिनी: द ड्रीम गर्ल' में बताया था कि वो किसी को भी परेशान नहीं करना चाहती थीं। धर्मेंद्र ने उनके और बेटियों के लिए जो कुछ भी किया है वो उससे खुश हैं।
अपनी किताब में हेमा मालिनी ने ये भी बताया था कि उन्होंने कभी भी धर्मेंद्र से प्रकाश कौर के बारे में बात नहीं की और ना ही दोनों किसी इवेंट में मिलते हैं। एक्ट्रेस की मानें तो वह उनका बहुत सम्मान करती हैं। बता दें कि, हेमा कभी भी धर्मेंद्र के घर नहीं गईं और ना ही उनकी पहली पत्नी से कभी मिलीं।
जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी अलग-अलग रहते हैं। हेमा मालिनी के साथ उनकी दोनों बेटियां रहती हैं। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा था कि, 'मुझे इस बात का कोई बुरा नहीं लगता और मैं अपनी दोनों बेटियों के साथ रहकर बेहद खुश हूं। मेरी दोनों बेटियों को धर्मेंद्र जी ने अच्छी परवरिश दी है।'
बता दें कि, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की दो बेटियां हैं जिनका नाम ईशा और अहाना देओल है। वहीं प्रकाश कौर से एक्टर के चार बच्चे हैं। जिनका नाम सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता है। भले ही धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी की थी लेकिन उन्होंने प्रकाश कौर को कभी तलाक नहीं दिया।
ये भी पढ़ें: Hema Malini ने पति धर्मेंद्र की मर्जी के खिलाफ उठाया था ये बड़ा कदम, विनोद खन्ना के साथ मिलकर किया ऐसा काम












Click it and Unblock the Notifications