सौतेले बेटे Farhan Akhtar पर शबाना आजमी ने लुटाया प्यार, जन्मदिन पर शेयर किया स्पेशल पोस्ट
Happy Birthday Farhan Akhtar: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ना सिर्फ एक्टिंग के लिए शानदार डायरेक्शन के लिए भी जाना जाता है। एक्टर आज यानि 9 जनवरी को पूरे 50 साल के हो गए हैं। इस खास दिन के मौके पर एक्टर अपने परिवार के साथ नजर आए जिसकी तस्वीर शबाना आजमी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की।
फरहान अख्तर ने अपने परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। वहीं शबाना आजमी ने इसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर बेटे पर खूब प्यार लुटाया। फोटो में जोया अख्तर, जावेद अख्तर, शिबानी दांडेकर, अनुषा दांडेकर समेत कई लोग एकसाथ नजर आ रहे हैं। इस दौरान फरहान की मां हनी ईरानी भी जन्मदिन के मौके पर नजर आईं।

इस फोटो को शेयर करते हुए शबाना आजमी ने कैप्शन पर लिखा, "सालगिरह मुबारक बेटू फरहान अख्तर. जीते रहो खुश रहो बहुत सारा प्यार।" तस्वीर में फरहान के सामने ही टेबल पर केक रखा दिख रहा है। इस दौरान सभी ने एकसाथ स्माइल करते हुए पोज दिया। इस पोस्ट से जाहिर हो रहा है कि शबाना आजमी और उनके सौतेले बेटे फरहान के बीच खास बॉन्डिंग है।
फिलहाल ये फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो को देखने के बाद ये कहा जा सकता है कि परिवार के बीच किसी भी तरह का मनमुटाव नहीं है। वह एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं। इस तस्वीर को देख फैंस भी रह रह हैं कि बेहद खूबसूरत फैमिली। बता दें कि, फरहान अख्तर जावेद की पहली पत्नी जोया के बेटे हैं।
फरहान अख्तर के करियर की बात करें तो, 'रॉक ऑन 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा', 'दिल धड़कने दो', 'द स्काई इज पिंक' और 'भाग मिल्खा भाग' जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वह एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'दिल चाहता है' जैसी सुपरहिट फिल्म को डायरेक्ट किया।












Click it and Unblock the Notifications