Avika Gor Birthday: 14 साल में इतनी बदल गई हैं बालिका वधू की नन्ही आनंदी, ट्रांसफॉर्मेशन देखकर रह जाएंगे दंग
‘बालिका वधू’ शो से घर-घर में पहचान बनाने वाली अविका गौर आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहीं हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ और वेट लॉस जर्नी को लेकर सुर्खियों में रहीं थीं।
मुंबई, 30 जून: कलर्स टीवी के मशहूर शो 'बालिका वधू' की अविका गौर को कौन नहीं जानता? शो से घर-घर में पहचान बनाने वाली अविका आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहीं हैं। एक्ट्रेस ने सीरियल में चुलबुली और मासूमियत भरी आनंदी बनकर लोगों के दिलों में अलग पहचान बनाई है। तब से लेकर अब तक आनंदी के लुक में काफी बदलाव देखने को मिला है। एक्ट्रेस अविका गौर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ और वेट लॉस जर्नी को लेकर सुर्खियों में रहीं थीं।

'आनंदी' के किरदार में जीता दिल
अविका का जन्म 30 जुलाई 1997 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ था। साल 2008 में अविका ने 'बालिका वधू' सीरियल में एक ऐसी मासूम लड़की का किरदार निभाया था, जिसकी बचपन में ही शादी हो जाती है।

इस सीरियल से भी मिली पॉपुलैरिटी
इसके बाद अविका ने 2011 में सीरियल ससुराल सिमर का में भी काम किया। इस सीरियल में उन्होंने दीपिका कक्कर यानी सिमर की बहन रोली का किरदार अदा किया था। तब से लेकर अब तक रोली का लुक पूरी तरह से बदल चुका है।
इन रियलिटी शोज में काम कर चुकी हैं अविका
सीरियल के अलावा अविका गौर कई रियलिटी शोज जैसे फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी सीजन 9, बॉक्स क्रिकेट लीग सीजन 2 में भी नजर आईं। इन रियलिटी शोज में भी उनका काफी बदला हुआ लुक देखने को मिला।
खूब मेहनत कर घटाया वजन
अविका गौर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और अपनी ग्लैमरस फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक समय ऐसा था, जब अविका का वजन काफी बढ़ गया था लेकिन फिर उन्होंने अपनी बॉडी पर ध्यान देते हुए जमकर मेहनत की और उनकी मेहनत रंग लाई। इस बात का सबूत एक्ट्रेस की ग्लैमरस तस्वीरें हैं।












Click it and Unblock the Notifications