Asha Bhosle Birthday: सिंगर ही नहीं बल्कि बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं आशा भोसले, जानें कौन सी थी उनकी पहली फिल्म?
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोसले ने एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि वह एक सिंगर होने के साथ-साथ बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं।
Happy Birthday Asha Bhosle: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोसले का आज यानि 8 सितंबर 2023 को 90वां जन्मदिन है। उनकी आवाज और संगीत आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। उन्होंने अपने करियर में सात से ज्यादा दशक तक कई बेहतरीन गाने गाए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ आशा भोसले एक्ट्रेस भी हैं।
आशा भोसले ने एक्टिंग से किया था हैरान
आशा भोसले में अपने पूरे करियर में अब तक लगभग 16 हजार से ज्यादा गाने दिए हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा कई अन्य भाषाओं में भी गाने गाए हैं। लंबे समय से अपनी आवाज से सबको दीवाना कर देने वाली आशा भोसले ने 80 साल की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उन्होने साल 2013 में मराठी फिल्म 'माई' से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी।

आशा भोसले का किरदार
फिल्म माई में आशा भोसले ने माई का किरदार निभाया है। जो गंभीर बीमारी से पीड़ित होती और उसे उसके बच्चे वृद्धाश्रम छोड़ देते हैं। इस फिल्म में आशा भोसले की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। उन्होंने साबित कर दिया था कि वह एक बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ अच्छी एक्ट्रेस भी हैं। फिल्म में उनके बच्चों का किरदार राम कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे ने निभाया था।
आशा भोसले का करियर
बता दें कि, आशा भोसले ने महज 10 साल की उम्र में ही प्लेबैक सिंगर के रूप में अपने शानदार करियर की शुरूआत की थी। साल 1948 में फिल्म चुनरिया के 'सावन आया' से पहला ब्रेक मिला। इसके बाद से उन्होंने एक के बाद एक बेहतरीन गाने दिए जिसमें 'किताबें बहुत सी', 'दिल तो पागल है', 'ले गई', 'शरारा' जैसे हिट गाने शामिल हैं। आशा भोसले भारतीय सिनेमा की प्रमुख प्लेबैक सिंगरों में से एक हैं, उन्हें "जादुई आवाज की मलिका" कहा जाता है।
आशा भोसले ने जीते कई अवॉर्ड
आपको बता दें कि, आशा भोसले को 7 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड, दो बार नेशनल अवॉर्ड और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उनके जादुई आवाज और अनगिनत गानों ने लाखों लोगों को दीवाना किया है। बड़े-बुजुर्ग ही नहीं बल्कि युवाओ ने भी उनकी आवाज को काफी पसंद किया है। यही वजह है कि भारतीय संगीत के क्षेत्र में आशा भोसले ने अपनी अनूठी पहचान बनाई है।
-
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे












Click it and Unblock the Notifications