Anurag Kashyap Birthday: 6 करोड़ की कीमत के घर और लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं अनुराग कश्यप
'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'देव डी' और 'ब्लैक फ्राइडे' जैसी क्लासिक फिल्में देने वाले अनुराग कश्यप की गिनती सबसे अमीर फिल्ममेकर्स में की जाती है।
मुंबई, 9 सितंबर: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'देव डी' और 'ब्लैक फ्राइडे' जैसी क्लासिक फिल्में देने वाले अनुराग कश्यप की गिनती सबसे अमीर फिल्ममेकर्स में की जाती है। इसके साथ ही वे सबसे अलग तरह की फिल्में बनाने के लिए भी मशहूर हैं। आज डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आइये जानते हैं उनकी कुल संपत्ति के बारे में...
Recommended Video

अलग फिल्मों के लिए फेमस
अनुराग कश्यप अलग तरह की फिल्मों के डायरेक्शन के लिए जाने जाते हैं। बतौर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। उनकी फिल्में लोग खूब पसंद भी करते हैं। आपको बता दें कि अनुराग कश्यप की गिनती सबसे अमीर फिल्ममेकर्स में की जाती है।

फिल्मों का प्रोडक्शन भी करते हैं
अनुराग कश्यप सिर्फ फिल्मों का निर्देशन ही नहीं करते, बल्कि उनका प्रोडक्शन भी करते हैं। अनुराग का अपना प्रोडक्शन हाउस भी है, जिसका नाम अनुराग कश्यप फिल्म्स प्राइवेड लिमिटेड है। इस प्रोडक्शन हाउस से भी अनुराग कश्यप की तगड़ी कमाई होती है।

नेट वर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश
डायरेक्टर और प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ अनुराग कश्यप एक स्क्रीन राइटर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अनुराग कश्यप की नेट वर्थ 720 करोड़ रुपये है। फिल्म निर्देशन, निर्माण और स्क्रीन राइटिंग से अनुराग कश्यप को मोटा मुनाफा होता है।

काफिले में लग्जरी गाड़ियां शामिल
अनुराग कश्यप के पास शानदार गाड़ियों का कलेक्शन है। महिंद्रा एक्सयूवी 500 से समेत कई लग्जरी गाड़ियां उनके काफिले में शामिल है।

आलीशान है घर
अनुराग कश्यप के पास 6 करोड़ की कीमत का शानदार घर है। निर्देशक के इस घर का इंटीरियर बेहद ही शानदार है। घर के अलावा भी मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के पास कई सारी प्रॉपर्टीज हैं।












Click it and Unblock the Notifications