Ameesha Patel Birthday: सुपरहिट फिल्में देने के बाद हुईं गायब, अब कमरे की लाईट बंद कर बनाया ऐसा वीडियो

बड़े पर्दे पर अपनी सादगी से लोगों के दिलों में राज करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल का आज जन्मदिन है। लंबे समय तक फिल्मों से दूर रहने के बाद एक्ट्रेस अब बड़े पर्दे पर वापसी कर रहीं हैं।

मुंबई, 9 जून: साल 2002 में ऋतिक रोशन के अपोजिट धमाकेदार डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक वक्त पर सुर्खियों में बनी रहतीं थीं। आज एक्ट्रेस की दूर-दूर तक कोई चर्चा नहीं है। हालांकि, अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक्ट्रेस फैंस को अपडेट्स देती रहती हैं। एक्ट्रेस अपने इंस्टाग्राम पर हॉट वीडियोज शेयर करती रहती है। इसके साथ ही वे फिर एक बार फिल्मी पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस अमीषा पटेल आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहीं हैं। जन्मदिन पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़े कुछ अनसुने किस्से...

रातोंरात स्टार बनीं एक्ट्रेस

भले ही एक्ट्रेस अमीषा पटेल की चर्चा कम हो लेकिन अपनी डेब्यू फिल्म से ही वे रातोंरात स्टार बन गईं थीं। साल 2000 में फिल्म कहो ना प्यार है रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस ने ऋतिक रोशन संग अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वे गदर में सनी देओल के साथ दिखीं थीं। इस फिल्म का जलवा फैंस के बीच आज भी कायम है।

वीडियो शेयर कर इंस्टाग्राम पर लगाई आग

अमीषा पटेल ने कमरे की लाइट बंद करके ऐसा वीडियो बनाया, जो कुछ ही समय में तेजी से वायरल हो गया। जी हां! इस वीडियो में उनका हॉट अवतार देखा जा सकता है, जिसे देखकर फैंस अपनी निगाहें नहीं हटा पाए। भले ही एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर नजर नहीं आ रही हों, लेकिन एक्सर वे अपनी बोल्ड तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं।

अपनी एक्टिंग से बनाया दिवाना

अपनी एक्टिंग से बनाया दिवाना

अमीषा पटेल हिंदी ही नहीं, बल्कि तमिल और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अमीषा ने कभी लीड हीरोइन, तो कभी साइड रोल किए। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बना दिया था। एक्ट्रेस की मासूम अदाओं पर फैंस अपना दिल हार बैठे थे।

गदर 2 में आएंगी नजर

गदर 2 में आएंगी नजर

एक्ट्रेस इस समय गदर 2 की शूटिंग में बिजी चल रहीं हैं। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर रही एक्ट्रेस अब जल्द ही गदर 2 में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+