इस एक्ट्रेस की मां पर लगे बेटी को 'जवान' बनाने के लिए इंजेक्शन देने के आरोप, जानें क्या हुई हीरोइन की हालत
कुछ दिनों पहले तक बच्ची दिखने वाली हंसिका मोटवानी अचानक ही बड़ी हो गई थी। महज 6 साल में हंसिका मोटवानी के इस ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको चौंका दिया था।
मुंबई, 9 अगस्तः साउथ फिल्मों की खूबसूरत एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी आज 31 साल की हो गई हैं। तमिल और तेलुगू फिल्मों की इस दिलकश हीरोइन ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। लोग आज भी इन्हें टीवी सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' की करुणा ही समझते हैं। एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने टीवी सीरियल 'देश में निकला होगा चांद' से लेकर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'सोन परी' में काम कर अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद हंसिका ने साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन के साथ तेलुगू फिल्म 'देसामुदुरु' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। उसी साल में जब हंसिका बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और एक्टर हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म 'आपका सुरूर' में नजर आईं तो सब उन्हें देखकर हैरान हो गए। दरअसल कुछ दिनों पहले तक बच्ची दिखने वाली हंसिका अचानक ही बड़ी हो गई थी। महज 6 साल में हंसिका मोटवानी के इस ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको चौंका दिया था।

हंसिका पर लगे हॉमोनल इंजेक्शन लगाने के आरोप
हंसिका का ये रूप देखने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी थी कि उन्होंने खुद को जवान दिखाने के लिए हॉर्मोनल इंजेक्शन लिए हैं। लोग कहने लगे कि हंसिका को उम्र से अधिक बड़ी दिखाने की उनकी इस ललक के पीछे उनकी मां मोना मोटवानी ही जिम्मेदार हैं। लोग हंसिका की मां पर सवाल उठाने लगे कि उन्होंने बेटी को 'जवान' बनाने के लिए उन्हें दवाई दी है। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार साल 2007 की शुरुआत से ही मीडिया में खबरें आने लगी थी कि हंसिका मोटवानी की मां ने उन्हें 16 साल की उम्र में मैच्योर और जवान दिखाने के लिए हॉर्मोनल इंजेक्शन लगवाए थे।
मां मोना पर लोगों ने उठाए सवाल
खबर थी कि हंसिका की मां उनके करियर को लेकर काफी सीरियस हैं। इसी वजह से उन्होंने बेटी को ऐसे इंजेक्शन लगवाए। इस खबर के फैलने से हंसिका की मां को लोग खूब ताना देने लगे और बुरा-भला कहने लगे। आखिर कौन हैं हंसिका मोटवानी की मां मोना मोटवानी? क्या सच में उन्होंने बेटी को जवान बनाने के लिए हॉर्मोनल इंजेक्शन लगवाए थे?
हंसिका मोटवानी की मां हैं मोना मोटवानी
हंसिका मोटवानी का जन्म मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। उनके पिता प्रदीप मोटवानी एक बिजनसमैन हैं जबकि मां मोना मोटवानी डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। हंसिका मोटवानी ने मुंबई के पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की है। स्कूल में पढ़ने के दौरान ही उन्होंने साल 2001 में टीवी सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ऋितिक रोशन और प्रीति जिंटा की फिल्म 'कोई... मिल गया' में भी नजर आई थीं। कहते हैं कि हंसिका मोटवानी को एक्टिंग करने के लिए उनकी मां मोना ने ही प्रेरित किया था। जानकारी के अनुसार मां के डर्मेटोलॉजी क्लिनिक में ही पहली बार हंसिका के एक्टिंग करियर पर चर्चा शुरू हुई थी और इसका बड़ा कारण जूही चावला हैं।
मां के क्लिनिक पर जूही चावला ने कही थी ये बात
आपको बता दें कि एक्ट्रेस जूही चावला अपनी स्किन संबंधी परेशानियों के लिए हंसिका की मां मोना मोटवानी के क्लिनिक पर आती-जाती रहती थीं। जूही चावला की नजर जब छोटी सी और प्यारी सी हंसिका पर पड़ी थी, तो उन्होंने ही उनकी मां को सुझाव दिया था कि उन्हें बेटी को एक्टिंग करियर के लिए प्रोत्साहन देना चाहिए। इसके बाद हंसिका ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर साल 2001 में अपने एक्टिंग करियर की शुरआत की। उस समय हंसिका की उम्र 10 साल थी। इस दौरान उनके माता-पिता के रिश्ते में मनमुटाव चल रहा था। बाद में साल 2004 में हंसिका के पैरेंट्स का तलाक हो गया।
6 साल में बच्ची कैसे हो गई इतनी जवान
लोगों ने 10 साल की हंसिका को टीवी सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' और 'देश में निकला होगा चांद' में देखा। लेकिन इसके महज 6 साल बाद जब साल 2007 में हंसिका फिल्म 'देसामुदुरु' और 'आपका सुरूर' में दिखाई दीं तो हर कोई चौंक गया। किसी को यकीन नहीं हुआ कि सिर्फ 6 साल में बच्ची हंसिका का शरीर इस तरह सुडौल और आकर्षक हो गया है। इसके बाद ही उनके हॉर्मोनल इंजेक्शन लेने की बात सब जगह फैलने लगी। हालांकि इस बारे में न तो हंसिका और न ही उनकी मां ने कभी भी किसी से कुछ कहा। इन आरोपों पर दोनों ने आज तक चुप्पी साधी हुई है। वहीं हंसिका मोटवानी का करियर भी चमकता रहा। अब तक वह 47 फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हंसिका अपनी मां के साथ रहती हैं और उनको अपना बेस्ट फ्रेंड बताती हैं।












Click it and Unblock the Notifications