'आधार कार्ड ऑफिस में मेरी बेटी के साथ हुआ हैरेसमेंट', फेमस फिल्म मेकर ने लगाए ऐसे आरोप
Hansal Mehta Daughter Aadhar Card: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर हंसल मेहता की बेटी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि हंसल मेहती की बेटी को अपना आधार कार्ड बनवाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं उनको परेशान भी किया जा रहा है।
'आधार कार्ड बनवाने के प्रोसेस में किया जा रहा परेशान'
फिल्म मेकर हंसल मेहता ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ये बात बताई है। फिल्म मेकर ने बताया है कि उनकी बेटी आधार कार्ड बनवाने के प्रोसेस को पूरा करने के लिए कई बार मुंबई में आधार कार्ड ऑफिस के चक्कर लगा चुकी हैं। लेकिन किसी न किसी वजह से सीनियर मैनेजमेंट द्वारा उसे वापस भेज दिया जाता है।

हंसल मेहती की बेटी के साथ हुआ 'हैरेसमेंट'
हंसल मेहता ने कहा कि ये सब पिछले तीन हफ्ते से चल रहा है और उन्होंने इसे 'हैरेसमेंट' करार दिया। फिल्म मेकर का मानना है कि आधार कार्ड ऑफिस की तरफ से उनकी बेटी को खूब परेशान किया जा रहा है जो कि बिल्कुल गलत है।
आधार कार्ड बनवाने में हो रही परेशानी
हंसल मेहता ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- मेरी बेटी पिछले 3 हफ्ते से आधार कार्ड के लिए आवेदन करने की कोशिश कर रही है। वह मुंबई की इस तेज बारिश में भी अंधेरी ईस्ट में आधार ऑफिस में गई लेकिन वहां का सीनियर मैनेजमेंट किसी न किसी बहाने से उसे वापस घर भेज दे रहा है।
'ये निराशाजनक है और उत्पीड़न से कम नहीं है'
फिल्म मेकर की मानें आधार कार्ड ऑफिस में मौजूद अधिकारी उनकी बेटी कई तरह के काम करवा रहे हैं जैसे- इस पर हस्ताक्षर करे, ये डॉक्यूमेंट्स लेकर आएं, स्टांप सही जगह पर नहीं है, आज आपका अपाइंटमेंट नहीं है, मैं एक हफ्ते के लिए छुट्टी पर हूं। फिल्म मेकर ने कहा- ये सबसे निराशाजनक है और उत्पीड़न से कम नहीं है।
हंसल मेहता ने शेयर किया पोस्ट
हंसल मेहता ने अपना ये पोस्ट एक्स सीईओ यूआईडीएआई ऑफिस और यूआईडीएआई हैंडल को भी टैग किया है। यूआईडीएआई हैंडल ने एक ऑटोमैटेड मैसेज के साथ जवाब दिया है। उस पोस्ट में लिखा है- प्रिय आधार नंबर धारक, कृपया सीधे संदेश के माध्यम से अपनी कॉन्टेक्ट डिटेल्स के साथ उस आधार सेंटर का पूरा पता शेयर करें जहां आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं और हम आपकी आगे मदद करेंगे।
हंसल मेहता की दूसरी शादी से हैं दो बेटियां
आपको बता दें कि हंसल मेहता की पत्नी सफीना हुसैन से दो बेटियां किमाया और रेहाना हैं। उनकी पहली शादी से उनके दो बेटे जय और पल्लव भी हैं। जय ने हाल ही में एक फिल्म मेकर के रूप में अपनी शुरुआत की है। वह 'स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी' के सह-निर्देशक थे और लुटेरे वेब सीरीज के दो एपिसोड के डायरेक्टर भी थी।












Click it and Unblock the Notifications