पहलगाम अटैक के बाद Hania Aamir को हुआ करोड़ों का नुकसान, भारत ने एक्ट्रेस का किया ऐसा हाल
Hania Aamir Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर इस समय देशभर में आक्रोश का माहौल नजर आ रहा है। लोग इस घटना की तो कड़ी निंदा कर ही रहे हैं, साथ ही पाकिस्तान कलाकारों के ऊपर भी उनका गुस्सा फूट रहा है।
पाकिस्तानी एक्टर्स लोगों के गुस्से का हुए शिकार
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के फेमस एक्टर फवाद खान और एक्ट्रेस हानिया आमिर को भारत में बैन करने की मांग की जा रही है। ऐसे में भारत पर जो आतंकी हमला हुआ है, उसके बाद पाकिस्तानी एक्टर्स लोगों के गुस्से का शिकार हो रहे हैं।

हानिया आमिर ने पहलगाम अटैक पर कही ऐसी बात
पाकिस्तान की फेमस एक्ट्रेस हानिया आमिर ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर अपना रिएक्शन दिया था। कश्मीर के पहलगाम में जो कुछ हुआ, उस पर हानिया ने अपने दिल की बात लोगों के सामने रखी थी और सोशल मीडिया पर उसे जाहिर किया था।
'कायरतापूर्ण आतंकी हमले से आहत हूं'
-हानिया आमिर ने अपनी पोस्ट में लिखा था- पहलगाम के कायरतापूर्ण आतंकी हमले से आहत हूं। निर्दोष मुसलमानों को इन घिनौने कामों के लिए नफरत का सामना नहीं करना चाहिए। आंख के बदले आंख, हम सबको अंधा कर देती है। आतंकवादियों का शिकार करो, समुदायों का नहीं।
-हानिया आमिर ने ये भी लिखा था- आतंकवादियों को इतनी कठोर सजा दो कि कोई दोबारा कोशिश करने की हिम्मत ही न कर सके। इसके बाद हानिया आमिर ने आतंकवाद से लड़ने का तरीका भी लोगों को बताया था।
हानिया आमिर के कई प्रोजेक्ट्स पर लगा बैन
आपको बता दें कि पाकिस्तानी एक्टर के इंडियन प्रोजेक्ट्स का भी बायकॉट किया जा रहा है। हाल ही में फवाद खान की बॉलीवुड कमबैक फिल्म 'अबीर गुलाल' को भारत में बैन कर दिया गया है। वहीं अब पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की एक और एक्ट्रेस का बॉलीवुड में डेब्यू का सपना टूट गया है। उनके कई प्रोजेक्ट्स पर बैन लगा दिया गया है।
भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स पर लगा बैन
जानकारी के अनुसार उरी हमले के बाद से ही भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स पर बैन लगा दिया गया था। हालांकि वक्त के साथ ये सख्ती नरम पड़ रही थी लेकिन पहलगाम आतंकी हमले ने एक बार फिर जख्मों को ताजा कर दिया है। अब फिर से पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बायकॉट शुरू हो गया है।
फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' पर लगी रोक
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' को रिलीज से दो हफ्ते पहले भारत में बैन कर दिया गया है। वहीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के कई भारतीय प्रोजेक्ट्स पर भी इस आतंकी हमले की गाज गिरी है।
दिलजीत दोसांझ के साथ काम कर रही थीं हानिया आमिर
हानिया आमिर एक्टर और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदारजी 3' में काम कर रही थीं, लेकिन अब कहा जा रहा है कि पहलगाम हमले के बाद इस फिल्म को भी बैन किया जा सकता है। इसके अलावा हानिया आमिर के कई और प्रोजेक्ट्स पर बैन लग सकता है। ऐसे में पाकिस्तानी एक्ट्रेस को अब करोड़ों का नुकसान हो सकता है।
भारत में काफी पॉपुलर हैं हानिया आमिर
-आपको बता दें कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर भारत में काफी पॉपुलर हैं। कुछ समय पहले उनके और भारतीय रैपर बादशाह के अफेयर की खबर भी सुर्खियों में छाई हुई थी। हालांकि बाद में इसे अफवाह बताया गया था।
-वहीं बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ हानिया का फोटोशूट भी चर्चा में रहा था। उन्होंने कई इंडियन एक्टर्स के साथ अप दोस्ती की झलक सोशल मीडिया पर लोगों को दिखाई है। सिर्फ इतना ही नहीं हानिया आमिर बॉलीवुड गानों पर डांस करते हुए रील्स भी बनाती रहती थीं और इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थीं।












Click it and Unblock the Notifications