हानिया आमिर-दिलजीत दोसांझ विवाद के बीच नीरू बाजवा ने उठाया ऐसा कदम, डिलीट किए पोस्ट और फिर जो हुआ
Neeru Bajwa On Hania Aamir: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पंजाबी फिल्म 'सरदार जी 3' विवादों में घिर गई है। दरअसल इस फिल्म में पंजाब के फेमस सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विरोध देखने को मिल रहा है।
फिल्म 'सरदार जी 3' को लेकर मचा हंगामा
दर्शकों का एक वर्ग इसे देशविरोधी मानते हुए फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स की कड़ी आलोचना कर रहा है। इन सबके बीच फिल्म की एक्ट्रेस नीरू बाजवा की एक हरकत ने नई बहस छेड़ दी है।

इंस्टाग्राम से हटाया पोस्ट और हानिया को किया अनफॉलो
-एक वायरल रेडिट थ्रेड के अनुसार नीरू बाजवा ने फिल्म 'सरदार जी 3' से जुड़ी अपने इंस्टाग्राम की सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं। इस बात का दावा इंस्टाग्राम पेज Lollywoodspace द्वारा की गई एक रिपोर्ट में किया गया है।
-इतना ही नहीं ये भी दावा किया जा रहा है कि नीरू बाजवा ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो भी कर दिया है। उनकी लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में जहां उनकी अपकमिंग फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' का टीजर नजर आ रहा है, वहीं 'सरदार जी 3' का कोई जिक्र तक नहीं है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद नीरू ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया है।
सोशल मीडिया पर मिला सपोर्ट
रेडिट पर कई यूजर्स ने नीरू बाजवा के इस कदम की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है- नीरू बाजवा वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' और सोफिया कुरैशी की तारीफ की थी। वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा है- नीरू का ये स्टैंड काबिल-ए-तारीफ है। कम से कम किसी ने तो हिम्मत दिखाई।
'सरदार जी 3' की कहानी और विवाद
-फिल्म 'सरदार जी 3' एक हॉरर-कॉमेडी मूवी है, जिसके डायरेक्टर अमर हुंडल हैं। कहानी दो भूत पकड़ने वालों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक भुतिया हवेली में अजीबोगरीब अनुभव होते हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ और हानिया आमिर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि नीरू बाजवा ने भी एक अहम किरदार निभाया है।
-हालांकि भारत में फिल्म 'सरदार जी 3' रिलीज नहीं हो रही है लेकिन इसे आज यानी 27 जून 2025 को विदेशों के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
क्या है इस विवाद के पीछे की वजह?
आपको बता दें कि फिल्म 'सरदार जी 3' में हानिया आमिर के अलावा नासिर चिन्योती, डेनियल खावर और सलीम अलबेला जैसे कई पाकिस्तानी कलाकार शामिल हैं। ऐसे समय में जब भारत और पाकिस्तान के बीच फिर से तनाव बना हुआ है, फिल्म में पाकिस्तानी कलाकारों की मौजूदगी को लेकर दर्शक नाराज हो गए हैं।
दिलजीत दोसांझ ने दी थी ऐसी सफाई
वहीं बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए एक इंटरव्यू में दिलजीत दोसांझ ने कहा था- जब ये फिल्म बनी थी, तब हालात सामान्य थे। ये सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं है बल्कि इसमें निर्माताओं का काफी पैसा लगा है। उन्होंने कहा था कि वो फिल्म के विदेश में रिलीज होने के फैसले के समर्थन में हैं, ताकि मेकर्स को नुकसान न हो।












Click it and Unblock the Notifications