तारक मेहता के 'सोढ़ी' के गायब होने से एक दिन पहले ऐसा क्या हुआ? पिता ने खोला राज, कहा- 'सभी लोग घर पर...'
Gurucharan Singh Missing: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोढ़ी का रोल निभाकर घर-घर फेमस हुए गुरुचरण सिंह पिछले 2 हफ्ते से लापता हैं। पुलिस लगातार उनकी जांच में जुटी है लेकिन अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई। इस बीच एक्टर के पिता ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनके लापता होने से पहले क्या हुआ था।
गुरुचरण सिंह के लापता होने के बाद उनके परिवार वालों का बुरा हाल है। वह चाहते हैं कि जल्द से जल्द एक्टर घर वापस लौट आएं। गुरुचरण सिंह के पिता ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'जो भी हुआ वह बहुत शॉकिंग है. हमें समझ नहीं आ रहा है कि खुद को कैसे संभाले।'

गुरुचरण सिंह के पिता ने आगे कहा, 'हम सभी परिवार वाले उनके लापता होने से काफी ज्यादा परेशान हैं और पुलिस की तरफ से जानकारी मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हमें इंतजार है कि वह जल्द ही घर वापस आ जाएं।'
जानकारी के मुताबिक, गुरुचरण सिंह अपने पिता का जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई से घर वापस दिल्ली आए थे। एक्टर ने लापता होने से ठीक एक दिन पहले अपने पिता को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर जन्मदिन की बधाई दी थी। इस पर जब उनके पिता से पूछा गया कि उस दिन क्या हुआ था तो उन्होंने जवाब में कहा कि, 'कोई सेलिब्रेशन नहीं हुआ था. बस सभी लोग घर पर थे, सब बहुत अच्छा लग रहा था, अगले दिन उसे मुंबई जाना था।'
बता दें कि, 22 अप्रैल की रात गुरुचरण सिंह की दिल्ली से मुंबई की फ्लाइट थी। वह घर से तो निकले थे लेकिन मुंबई के लिए रवाना नहीं हुए। एक्टर ना तो मुंबई पहुंचे और ना ही वह अपने घर वापस लौटे। लगभग 2 हफ्ते हो चुके हैं गुरुचरण सिंह को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई कि आखिर वह इस वक्त कहां और कैसे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि उनके लापता होने का प्लान किया गया था क्योंकि एक्टर के पास फोन नहीं है। उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही गुरुचरण सिंह को पता लगा लेगी।












Click it and Unblock the Notifications