क्या जानबूझकर लापता हुए हैं 'सोढ़ी' उर्फ गुरुचरण सिंह? करके गए हैं ऐसा काम, पुलिस ने किया खुलासा

Gurucharan Singh Missing: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह पिछले 10 दिनों से गायब हैं। एक्टर के ना सिर्फ परिवार वाले बल्कि उनके फैंस और तारक मेहता की पूरी स्टारकास्ट भी परेशान हैं। वहीं पुलिस लगातार एक्टर के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

गुरुचरण सिंह के पिता ने किडनैपिंग की शिकायत दर्ज कराई है। वहीं इस बीच पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक्टर ने अपने लापता होने का प्लान खुद ही बनाया है। News18 शोशा की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने कहा कि, 'गुरुचरण सिंह का पता लगाना इसलिए भी मुश्किल हो गया है, क्योंकि इसका मतलब है कि फोन एक्टर के पास नहीं है।'

Gurucharan Singh

पुलिस ने आगे कहा कि, 'जो सीसीटीवी से हमें पता चला है उसमें वह एक ई-रिक्शा से दूसरे ई-रिक्श में बैठते हुए नजर आए। ऐसा लग रहा है कि ये सब कुछ प्लान का हिस्सा और वह दिल्ली से बाहर चले गए हैं। उन्होंने अपना फोन दिल्ले के पालम में छोड़ दिया है जिस वजह से एक्टर के बारे में पता लगाना और भी ज्यादा मुश्किल हो रहा है। हम उनका फोन ट्रेस नहीं कर पा रहे हैं।'

बता दें कि, 22 अप्रैल की रात से गुरुचरण सिंह लापता हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्हें दिल्ली से मुंबई जाना था। लेकिन बाद में पता चला कि वह मुंबई गए ही नहीं और ना ही एक्टर अपने घर वापस पहुंचे। जिसके बाद उनके घरवालों ने लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। परिवार वालों का कहना है कि एक्टर मानसिक रूप से स्थिर हैं उन्हें कुछ नहीं हुआ है लेकिन फैंस के मन में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक्टर यूं अचानक लापता क्यों हो गए।

गुरुचरण सिंह को लापता हुए पूरे 10 दिन हो चुके हैं लेकिन पुलिस के हाथ कोई पुख्ता जानकारी नहीं लगी है। एक्टर कहां हैं किस हाल में हैं इसको लेकर कोई जानकारी नहीं मिली। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गुरुचरण सिंह की शादी होने वाली थी और वह बीते कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। हालांकि परिवार वालों ने इसको अफवाह बताया था। फिलहाल पुलिस लगातार इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+