'तारक मेहता' में फिर होगी 'सोढ़ी' की वापसी? एक्टर ने खुद किया खुलासा, कहा- 'असित मोदी से होगी मुलाकात'

Gurucharan Singh: टीवी का फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा काफी समय से फैंस का पसंदीदा शो है। इसे आज भी लोग देखना पसंद करते हैं। भले ही तारक मेहता के शो से कई फेमस किरदारों ने किनारा कर लिया लेकिन आज भी वह काफी चर्चा में रहते हैं। इस बीच एक पुराने कलाकार की शो में वापसी को लेकर खबर आ रही है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रोशन सोढ़ी का रोल निभाकर फेमस हुए गुरुचरण सिंह को फैंस का खूब प्यार मिला। हालांकि साल 2020 में उन्होंने अपने पिता की वजह से शो को अलविदा कह दिया था। ऐसे में खबर आ रही है कि एक्टर एक बार फिर शो में वापसी कर सकते हैं।

Gurucharan Singh

मुंबई लौटने के बाद गुरुचरण सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा के प्रोड्यूसर असित मोदी का फोन कॉल आया था। वह एक्टर से मिलना चाहते हैं, हालांकि उन्होंने किस वजह से एक्टर को मिलने के लिए कहा इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। लेकिन ऐसा माना गुरुचरण सिंह शो में वापसी कर सकते हैं।

गुरुचरण सिंह ने कहा कि, 'मेरी असित भाई से मीटिंग होने वाली है। मतलब मैंने अब तक उनको फोन नहीं किया। उनका वो आया था कि मुझे कॉल करें। मुझे नहीं पता किसलिए आया था, और वहां क्या बात होने वाली है, मुझे सच में इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन मैं उनको फोन जरूर करूंगा और उनसे मिलूंगा भी। बहुत सारी चीजें हैं इसलिए अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।'

गुरुचरण सिंह ने 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा में हिस्सा लिया था। शो में रोशन सोढ़ी का रोल निभाकर उन्होंने फैंस के दिलों में अलग जगह बनाई। हालांकि इसके बाद साल 2013 में एक्टर ने शो छोड़ दिया था। लेकिन फैंस की डिमांड के बाद उनको फिर से शो में बुलाया गया था और साल फिर साल 2020 में एक्टर ने शो को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाद गुरुचरण सिंह ने एक्टिंग से किनारा कर लिया था और वह अपने माता-पिता का ध्यान रख रहे थे। अगर वह सच में शो में वापसी करेंगे तो य़े फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+