देबिना बनर्जी दोनों बेटियों के साथ करती हैं मतभेद? अब पति गुरमीत ने बताई सच्चाई, कहा-'मुझे बुरा लगता है'
Gurmeet Choudhary Debina Bonnerjee: टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों अक्सर अपनी दोनों बेटियों के साथ फोटो और वीडियो शेयर साझा करते हैं।
बता दें कि, साल 2022 में अपनी बेटियों लियाना और दिविशा का स्वागत किया। हालांकि सोशल मीडिया पर देबिना अक्सर अपनी दोनों बच्चियों के साथ भेदभाव को लेकर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। अब ट्रोलर्स के इन दावों पर पहली बार गुरमीत चौधरी ने रिएक्ट किया।

गुरमीत चौधरी ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'देबिना को ये बात जरूर बुरी लगती है। लोग कभी यह कैसे सोच सकते हैं कि एक माँ अपने बच्चों में से किसी एक के साथ मतभेद करेगी। केवल मूर्ख लोग ही ऐसा सोच सकते हैं। देबिना को इसके बारे में बुरा लगता है, लेकिन मैं उनसे कहता हूं कि ये लोग बेरोजगार हैं।'
गुरमीत चौधरी ने आगे ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि, 'ये वो लोग हैं जो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले बिल्कुल भी सोचते नहीं हैं और वे जो कहते हैं उसका हमारे जीवन पर उसका असर नहीं होना चाहिए। केवल मूर्ख ही इस तरह से सोच सकते हैं।'
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने नवंबर 2022 में अपनी दूसरी बेटी दिविशा का स्वागत किया। इसके बाद, गुरमीत ने इंस्टाग्राम फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी। एक्टर ने पोस्ट कर लिखा था, "हमारी बच्ची का दुनिया में स्वागत है। हम फिर से माता-पिता बन रहे हैं, इस बात से हम बहुत खुश हैं, हम इस समय कुछ गोपनीयता की सराहना करते हैं क्योंकि हमारा बच्चा समय से पहले ही दुनिया में आ गया है। आशीर्वाद देते रहें और अपना निरंतर प्यार बरसाते रहें।" बता दें कि देबिना बोनर्जी ने आईवीएफ के जरिए लियाना को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान ये खुलासा किया था। फिलहाल वह एक्टिंग से दूर अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications