TV के राम-सीता बनने जा रहे हैं मम्मी-पापा, देबिना हैं गर्भवती, गुरमीत ने शेयर की तस्वीर
नई दिल्ली, 09 फरवरी। TV के राम-सीता कहे जाने वाले गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने आज अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। दोनों मम्पी-पापा बनने वाले हैं। गुरमीत ने आज अपने सोशल अकाउंट पर अपनी एक कपल फोटो शेयर की है, जिसमें देबिना बनर्जी का बेबीबंप आराम से देखा जा सकता है। शेयर की गई तस्वीर में देबिना का प्रेग्नेंसी ग्लो देखते ही बनता है। जैसे ही ये तस्वीर सामने आई दोनों के फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा, लोगों ने जमकर टीवी के इस प्यारे कपल को बधाई दी है।

TV के राम-सीता बनने जा रहे हैं मम्मी-पापा
आपको बता दें कि देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी दोनों टीवी के पॉवर कपल कहे जाते हैं। दोनों की मुलाकात रामायण शो के दौरान हुई थी। दोनों ने शो में राम-सीता का रोल प्ले किया था।साथ में काम करते -करते दोनों कब एक-दूसरे के करीब आ गए दोनों को पता ही नहीं चला। ये शो साल 2006 से साल 2009 तक चला। दोनों ने अपने प्यार की भनक किसी को भी नहीं लगने दी। शो जबरदस्त हिट हुआ और गुरमीत-देबिना दोनों लोगों के दिलों पर छा गए।

दोनों बहुत ही अलग पृष्ठभूमि से आते हैं...
रामानंद सागर के 'रामायण' के अरुण गोविल और दीपिका के बाद गुरमीत-देबिना ही थे, जिन्हें लोगों ने इतना प्यार दिया। दोनों बहुत ही अलग पृष्ठभूमि से आते हैं। गुरमीत बिहार से हैं और देबिना बंगाल से, ऐसे में दोनों की शादी के लिए पहले घरवाले रेडी नहीं थे लेकिन दोनों ने अपने प्यार को शादी के बंधन में बांधने का फैसला ले लिया था। दोनों ने साल 2011 में सबसे छिपकर शादी कर ली थी और पांच सालों तक इस रिश्ते को छिपाए रखा था।

शादी के पूरे 11 साल बाद आई खुशखबरी
फिलहाल आज दोनों टीवी की दुनिया के सशक्त कपल में गिने जाते हैं, दोनों को देखकर लगता है कि दोनों एक-दूजे के लिए ही बने हैं। दोनों के मम्मी-पापा बनने का सपना उनके फैंस लंबे वक्त से देख रहे थे और आखिरकार उनका सपना आज पूरा होता दिखा। आपको बता दें शादी के पूरे 11 साल बाद दोनों के घर ये खुशी आई है।
देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने किए यादगार शो
मालूम हो कि टीवी के हैंडसम हंक कहे जाने वाले गुरमीत चौधरी ने 'रामायण' के अलावा, 'गीत' और 'पुर्नविवाह' जैसे हिट शो में काम किया है। वो डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के पांचवे संस्करण के विजेता भी रह चुके हैं। वो साल 2017 के Sexiest Asian Man के टॉप टेन लिस्ट में भी जगह बना चुके हैं। तो वहीं देबिना भी टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। वो 'रामायण' के अलावा 'चिड़ियाघर' और 'विष' जैसे हिट शो का हिस्सा रह चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications