Gulmohar: 'मनोज बाजपेयी को 5-5 बॉडीगार्ड लेकर...', निर्देशक राहुल ने खोला बड़ा राज, Exclusive

राहुल ने कहा कि 'मनोज बाजपेयी की सादगी, उनका काम करने का तरीका इतना सरल है कि उनके साथ कब मैंने फिल्म पूरी कर ली, मुझे पता ही नहीं चला।'

Rahul Chittela

Exclusive interview with Rahul Chittela: 3 मार्च को Disney+ Hotstar पर दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेयी और मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर की फिल्म गुलमोहर' रिलीज होने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, फिल्म में एक्टर मनोज बाजपेयी का जुदा अंदाज देखने को मिल रहा है। अपनी एक्टिंग और सादगी से दुनिया को मुरीद बनाने वाले मनोज बाजपेयी के फैन खुद फिल्म के निर्देशक राहुल चित्तेला भी हो गए हैं। वनइंडिया के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में निर्देशक ने महान एक्टर के बारे में कई खास बातें बताईं।

 'मैं मनोज बाजपेयी को पहले से जानता था'

'मैं मनोज बाजपेयी को पहले से जानता था'

राहुल ने कहा कि 'मैं मनोज बाजपेयी को पहले से जानता था, उनकी सादगी, उनका काम करने का तरीका इतना सरल है कि उनके साथ कब मैंने फिल्म पूरी कर ली, मुझे पता ही नहीं चला। कोई शक नहीं कि वो बहुत बड़े एक्टर हैं लेकिन सेट पर किसी के दिमाग में ऐसा कुछ नहीं रहता था। सब ने फिल्म में बखूबी काम किया है और मुझे लगता है कि जनता को ये काम पसंद आएगा।'

Gulmohar से 12 साल बाद शर्मिला टैगोर की पर्दे पर वापसी, मनोज बाजपेई का दिखा जुदा अंदाज

राहुल चित्तेला का अनुभव दोनों दिग्गजों के साथ कैसा रहा?

राहुल चित्तेला का अनुभव दोनों दिग्गजों के साथ कैसा रहा?

आपको बता दें कि फिल्म में दिग्गज एक्टर अमोल पालेकर भी अहम रोल में हैं। मालूम हो कि अमोल पालेकर और मनोज बाजपेयी फिल्मी दुनिया के वो कलाकार हैं, जो कि संजिदा अभिनेता और सादगी पंसद कहे जाते हैं, लोगों को ये दोनों कलाकार अपने बीच के लगते हैं, ऐसे में राहुल चित्तेला का अनुभव दोनों दिग्गजों के साथ कैसा रहा?

दोनों बहुत मंझे हुए एक्टर हैं

इसके जवाब में निर्देशक राहुल ने जो बातें कहीं वो काफी मजेदार थीं। उन्होंने कहा कि 'आपकी बात पूरी तरह से सही है, इसमें कोई शक नहीं कि ये दोनों बहुत मंझे हुए एक्टर हैं, जिनकी जितनी तारीफ की जाए वो कम ही है।'

'उन्हें पांच-पांच बॉडीगार्ड पकड़कर नहीं लाते हैं'

'उन्हें पांच-पांच बॉडीगार्ड पकड़कर नहीं लाते हैं'

उन्होंने आगे कहा कि 'मनोज बाजपेयी से आप जब भी असल जिंदगी में मिलेंगे तो वो आपको डाउन टू अर्थ ही लगेंगे, उन्हें कभी पांच-पांच बॉडीगार्ड को साथ आते नहीं देखा। मेरे ख्याल से उन्होंने बहुत सारे आम आदमी वाले किरदार प्ले किए हैं, उन्हें कभी इस तरह के रोल से दिक्कत या हिचकिचाहट नहीं रही, जो कि अक्सर काफी लोगों को लगता है कि हम तो हीरो हैं या तो सुपर हीरो हैं, हम कैसे इस तरह के रोल प्ले कर सकते है, वो सेट एक अच्छे छात्र की तरह सब सुनते थे और फिर रोल प्ले करते थे और शायद यही वजह है कि वो इतने बेहतरीन कलाकार हैं।'

तीन मार्च को रिलीज होगी 'गुलमोहर'

आपको बता दें कि इस फिल्म में मनोज बाजपेयी-शर्मिला टैगोर के अलावा मशहूर गायक तलत अजीज, अमोल पालेकर,सूरज शर्मा और सिमरन भी अहम रोल निभा रहे हैं। मनोज फिल्म में शर्मिला टैगोर के बेटे का रोल निभाया है तो वहीं मशहूर गायक तलत अजीज फिल्म में एक्टर और सिंगर दोनों बने हैं। रिश्तों की कहानी कहती ये फिल्म लोगों के दिल-दिमाग पर क्या असर करेगी, ये तो तीन मार्च को पता चलेगा लेकिन इसमें कोई शक नहीं फिल्म के ट्रेलर ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा जरूर है।

Recommended Video

    Dilip Kumar-Saira bano से Kareena-Saif तक, Bollywood Stars की ऐसी है Love story | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+