महाभारत में 'शकुनी मामा' उर्फ Gufi Paintal एक एपिसोड के लिए करते थे कितना चार्ज? एक्टर की फीस जानकर लगेगा झटका

महाभारत में'शकुनी मामा'उर्फ गुफी पेंटल फिलहाल जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। एक्टर का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Gufi Paintal

Gufi Paintal Mahabharat Fees: टीवी का पॉपुलर शो महाभारत में 'शकुनी मामा' का किरदार निभाने वाले गुफी पेंटल की तबीयत नाजुक है। वह इस वक्त जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। एक्टर को शकुनी मामा के किरदार की वजह से काफी पसंद किया जाता था। चलिए जानते हैं कि, इस किरदार निभाने के लिए गुफी पेंटल को एक एपिसोड के लिए कितनी फीस मिलती थी?

शकुनी मामा के किरदार के लिए इतनी फीस वसूलते थे गूफी पेंटल
गुफी पेंटल ने महाभारत में शकुनी मामा का बखुबी किरदार निभाया था। इस पॉपुलर शो में वह पहले बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर तौर पर आए थे। इसके बाद डायरेक्टर ने उन्हें ये रोल ऑफर किया था। लेकिन शकुना मामा के किरदार के लिए वह एक एपिसोड के लिए उस समय मात्र 3000 रुपए चार्ज करते थे।

कैसे मिला शकूनी मामा का किरदार?
जब गुफी पेंटल को महाभारत के लेखक राही मासूम रजा ने इस रोल के लिए ऑफर किया था उस वक्त वह काफी कंफ्यूज थे कि इस रोल के लिए हां कहें की ना। क्योंकि समाज फिर उनके शकुनी मामा की वजह से नफरत करने लगेगा। खैर तमाम विचारों के बाद उन्होंने हामी भर दी थी।

नौकरी छोड़कर बने मॉडल
बता दें कि, गुफी पेंटल एक्टिंग में कदम रखने से पहले पेशे से इंजीनियर रह चुके हैं और उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर मॉडलिंग में हाथ आजमाया था। महाभारत के अलावा उन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया। एक्टर ने श्री चैतन्य महाप्रभु नाम की एक फिल्म का डायरेक्शन भी किया था।

अस्पताल में भर्ती हैं गूफी पेंटल
टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर गुफी पेंटल की बिगड़ी तबीयत की जानकारी दी है। उन्होंन अपने फैंस से एक्टर की सेहत के लिए दुआ करने की अपील की है। हालांकि गुफी पेंटल की हालत फिलहाल कैसी है इसको लेकर कोई खास जानकारी अब तक नहीं मिली। फिलहाल एक्टर के परिवार ने उनकी सेहत से जुड़ी कोई भी जानकारी देने से मना किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+