Ground Zero BO Collection: 4 दिन में 'ग्राउंड जीरो' का हुआ बुरा हाल, इमरान हाशमी की फिल्म लाखों में सिमटी
Ground Zero Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' गत 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं लेकिन ये मूवी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है।
निराशाजनक परफॉर्म कर रही है 'ग्राउंड जीरो'
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक परफॉर्म कर रही है। आपको बता दें कि इस मूवी की ओपनिंग काफी ठंडी हुई थी। हालांकि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में थोड़ी तेजी देखी गई थी लेकिन इसका दर्शकों पर कोई जादू नहीं चल पाया है।

बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ दुबे की कहानी
-फिल्म 'ग्राउंड जीरो' बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ दुबे की कहानी पर आधारित फिल्म है। नरेंद्र नाथ दुबे ने कुख्यात आतंकवादी गाजी बाबा के खिलाफ एक ऑपरेशन को लीड किया था। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने नरेंद्र नाथ दुबे का किरदार निभाया है।
-इस मूवी को सिनेमाघरों में 'केसरी 2', 'जाट' और 'फुले' से मुकाबला करना पड़ रहा है, जिसके चलते 'ग्राउंड जीरो' की कमाई पर काफी असर पड़ा है। रिलीज के पहले दिन से ही इमरान हाशमी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिके रहने के लिए संघर्ष कर रही है।
'ग्राउंड जीरो' ने चौथे दिन कितनी की कमाई?
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'ग्राउंड जीरो' ने रिलीज के पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की थी। दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 1.9 करोड़ रुपये रहा था। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 2.15 करोड़ रुपए की कमाई की है। अब चौथे दिन फिल्म ने 70 लाख रुपए का कुल कलेक्शन किया है।
-इसी के साथ इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की चार दिनों की कुल कमाई 5.90 करोड़ रुपये हो गई है। आपको बता दें क इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है और ये फिल्म चौथे ही दिन लाखों मे सिमट गई है।
-वहीं पहले से ही अक्षय कुमार की 'केसरी 2', सनी देओल की 'जाट' और री रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज अपना अपना' ने ग्राउंड जीरो के कारोबार को काफी मंदा कर दिया है।
1 मई 2025 को रिलीज होंगी ये फिल्में
जानकारी के अनुसार आगामी 1 मई 2025 को सिनेमाघरों में अजय देवगन की 'रेड 2' और संजय दत्त की 'द भूतनी' जैसी फिल्में रिलीज हो रही हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स की मानें तो इन नई फिल्मों के आने के बाद 'ग्राउंड जीरो' का बॉक्स ऑफिस पर टिकना मुश्किल हो सकता है।
फिल्म 'ग्राउंड जीरो' की स्टारकास्ट
फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट, टैलिसमैन फिल्म्स और ड्रीम्जक्राफ्ट एंटरटेनमेंट द्वारा सह-निर्मित, फिल्म ग्राउंड जीरो में इमरान हाशमी के अलावा सई तम्हाणकर, जोया हुसैन और मुकेश तिवारी जैसे कलाकार अहम रोल निभाते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications