Grammy Awards 2022: ओलिविया रोड्रिगो ने जीता बेस्ट न्यू आर्टिस्ट का खिताब, यहां देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट

लॉस वेगस, 04 अप्रैल। अमेरिका के लॉस वेगस में 64वें ग्रैमी अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। ग्रैमी अवॉर्ड मुख्य रूपसे बेहतरीन रिकॉर्डिंग, संगीत के क्षेत्र में दिया जाता है। कार्यक्रम में गायिका बिली एलिश ने जबरदस्त प्रस्तुति से हर किसी का दिल जीत लिया। ओलिविया रोड्रिगो को इस समारोह में बेस्ट न्यू आर्टिस्ट के अवॉर्ड से नवाजा गया, जबकि कान्ये वेस्ट को उनके लोकप्रिय सॉन्ग जेल के लिए ग्रैमी अवॉर्ड दिया गया। यह गाना रैप सॉन्ग है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। रॉक एल्बम की श्रेणी में फू फाइटर्स को यह खिताब दिया गया। फू फाइटर्स को बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर के साथ ब्लैक गाउन में लेडी गागा ने जबरदस्त एंट्री की और कार्यक्रम की शुरुआत लेडी गागा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से की। बता दें कि इस बार पाकिस्तान की अरूज आफताब ने ग्रैमी अवॉर्ड जीता है और वह पहली पाकिस्तानी महिला बन गई हैं जिन्होंने यह खिताब अपने नाम किया हैा। अरूज को उनके गाने मोहब्बत के लिए यह अवॉर्ड दिया गया है। यह अवॉर्ड ग्लोबल म्युजिक परफॉर्मेंस के लिए यह अवॉर्ड मिला है। इसके साथ ही उनका नाम बेस्ट न्यू आर्टिस्ट की श्रेणी में भी नामांकित हुआ था।

olivia

विजेताओं की लिस्ट

पॉप एल्बम
Sour- ओलिविया रोड्रिगो

आर एंड बी एल्बम
Heaux Tales- जैजमाइन सलिवन

रैप परफॉर्मेंस
Family Ties- बेबी कीम

न्यू आर्टिस्ट
ओलिवियो रोड्रिगो

कंट्री एल्बम
Family Ties- क्रिस स्टैपलेटन

सॉन्ग ऑफ द ईयर
Leave the Door Open

प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, नॉन क्लासिकल
जैक एंटोनोफ

ट्रैडिशनल पॉप वोकल एल्बम
Love for Sale- टोनी बेनेट और लेडी गागा

पॉप सोलो परफॉर्मेंस
Drivers License- ओलिवियो रोड्रिगो

कॉमेडी एल्बम
Sincerely Louis C.K- लुईस सीके

चिल्ड्रेंस म्युजिक एल्बम
A Colorful World- फालू

जैज वोकल एल्बम
Songwrights Apothecary Lab- इस्प्रैंजा स्पैल्डिंग

रैप एल्बम
Call Me If You Get Los- टेलर, त क्रिएटर

रैप सॉन्ग
Jail

मेलोडिक रैप परफॉर्मेंस
Hurricane

रॉक एल्बम
Medicine at Midnight

रॉक सॉन्ग
Waiting on a War

मेटल परफॉर्मेंस
The Alien- ड्रीम थिएटर

रॉक परफॉर्मेंस
Making a Fire- फू फाइटर्स

प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, नॉन क्लासिकल
जैक एंटोनोफ

बेस्ट म्युजिक वीडियो
Jon Batiste- फ्रीडम

ग्लोबल म्युजिक परफॉर्मेंस
अरूज आफताब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+