'मैं सती सावित्री नहीं हूं, मैंने सब किया है', गोविंदा की पत्नी सुनीता का चौंकाने वाला खुलासा, खोली पोल

Govinda Wife Sunita Ahuja: बॉलीवुड के फेमस एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। इस कपल को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह की बातें की जा रही हैं।

गोविंदा और सुनीता आहूजा का रिश्ता
कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी के 37 साल बाद टूटने वाली है। कहा जा रहा था कि दोनों के बीच कुछ सही नहीं चल रहा है और ऐसे में ये कपल तलाक लेने वाला है।

Govinda Wife Sunita Ahuja

शादी के बाद बदल गई थीं गोविंदा की पत्नी

हालांकि, बाद में सुनीता आहूजा ने खुद इन अफवाहों को खारिज कर दिया था और अपने रिश्ते का सच लोगों के सामने रखा था। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अक्सर कैमरे के सामने अपनी पर्सनल बातें शेयर करती नजर आती हैं। इक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने शादी के बाद उनमें हुए बदलाव को लेकर भी कई खुलासे किए थे।

'गोविंदा मेरे बचपन के प्यार हैं और वो प्योर होता है'

सुनीता आहूजा ने उस पुराने इंटरव्यू में बताया था कि गोविंदा उनके बचपन के प्यार हैं और बचपन का प्यार बहुत प्योर होता है। सुनीता आहूजा ने कहा था- 15 साल की उम्र में हम मिले थे, फिर प्यार हुआ और बाद में शादी हो गई। उस वक्त प्यार में सब कुछ ठीक लगता था। ऐसा लगता था कि गोविंदा जो बोलेंगे वो मैं करूंगी। मैं बस उनकी हर बात पर ठीक है कहती थी।

'मैं दोस्तों के साथ खूब पार्टी करती थी'

सुनीता आहूजा ने फनी अंदाज में कहा था- शादी के वक्त मैं गाय था। शादी के बाद मैं बैल बन गई थी। मेरे 2 सींग निकल आए थे। इसके बाद 2 बच्चे हो गए। धीरे-धीरे समय बदलता चला गया। सुनीता आहूजा ने आगे कहा था- हर चीज करने की एक सही उम्र होती है। एक समय पर मैं भी दोस्तों के साथ खूब पार्टी करती थी।

'आपको परिवार को टाइम देना होता है'

सुनीता आहूजा ने कहा था- मैंने भी लाइफ में बहुत कुछ देखा था। फिर एक ऐसा समय आता है जब आपको परिवार को टाइम देना होता है, पूजा-पठा पर ध्यान देना पड़ता है, बच्चों की सही से परवरिश करनी पड़ती है।

'जवानी के दिनों में कोई सती सावित्री नहीं थी'

सुनीता आहूजा ने कहा- मैं भी जवानी के दिनों में कोई सती सावित्री नहीं थी। मैंने बहुत कुछ किया है। दिन-रात पार्टी की है। दोस्तों के साथ टैवलिंग से लेकर क्लब जाने तक सब किया है। लेकिन हर चीज की एक सही उम्र होती है। अब मैं परिवार में बिजी हो गई हूं।

'मुझे अब शोर-शराबा नहीं बल्कि शांति पसंद है'

-सुनीता आहूजा ने कहा- मेरी 54 साल उम्र हो गई है। मेरे दो बड़े बच्चे हैं। अब मैं वो जवानी वाले दिनों की हरकतें नहीं कर सकती हूं। मुझ पर शोभा नहीं देगा। मैं अब आध्यात्मिक बन गई हूं। पूजा-पाठ करने लगी हूं। मुझे अब शोर-शराबा नहीं बल्कि शांति पसंद है।

-जानकारी के अनुसार एक वीडियो में सुनीता आहूजा ने बताया था कि उन्हें और गोविंदा को कोई अलग नहीं कर सकता है। साथ ही सुनीता ने ये भी बताया था कि वह गोविंदा से अलग क्यों रहती हैं। इस वीडियो में सुनीता आहूजा ने लोगों के सामने कई बातें रखी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+