'मुझे मारना होता, तो छाती पर मारती' Govinda के गोली कांड पर ये क्या कह गईं सुनीता आहूजा?

Govinda Wife Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक्टर के पैर में गलती से गोली लग गई थी, जिसके बाद एक्टर को आनन-फानन में अस्पताल में ले जाया गया। अब इस मामले में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बड़ा बयान दिया है।

जब गोविंदा को गोली लगी थी तो उस वक्त उनकी पत्नी सुनीता आहूजा कोलकाता में थीं। इसके बाद वह तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गईं। वहीं बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे एक्टर को देखने अस्पताल पहुंचे थे। लेकिन जब एक्टर को देखने शिल्पा शेट्टी अस्पताल गई थीं तो उन्होंने मजाक में एक सवाल पूछा था।

Govinda Wife Sunita Ahuja

शिल्पा शेट्टी ने मजाक करते हुए गोविंदा से कहा था कि, जब गोली लगी थी तो सुनीता उस वक्त घर में नहीं थी। फिर पैर में ये गोली किसने मार दी। अब हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने शिल्पा शेट्टी के इस मजाक का जवाब दिया।

ये भी पढ़ें: Govinda Health Update: चुनाव रैली में गोविंदा के सीने में उठा दर्द, अब कैसी है एक्टर की हालत?

सुनीता ने बताया कि उस वक्त उन्होंने शिल्पा शेट्टी से कहा था, 'अगर मैं गोली मारती तो सीधा सीने पर मारती, पैर पर नहीं। काम करो तो पूरा करो नहीं तो मत करो।' सुनीता ने आगे बताया कि जब गोविंदा को गोली लगी थी तो उस वक्त वह कोलकाता में थीं और दुर्गा पूजा के लिए गोविंदा भी आने वाले थे। जब उन्हें गोली लगी थी तो वह फोन नहीं उठा पाईं, लेकिन जब ड्राइवर ने दो बार कॉल किया तो, वह घबरा गई थीं।

सुनीता आहूजा ने आगे बताया कि गोली लगने के बाद वह गोविंदा को देखने अस्पताल पहुंची तो, उनका पहला सवाल यही था कि, 'इनको किसने मारा। लगा भी तो पैर पर, जहां लगनी चाहिए वहां लगी नहीं।' हालांकि जिस वक्त गोविंदा के साथ ये हादसा हुआ था तो सुनीता काफी घबरा गई थीं और उस दौरान उन्होंने एक्टर का पूरा ध्यान रखा था।

ये भी पढ़ें: 'मैंने सिखाया डांस और एक्टिंग' Govinda की पत्नी सुनीता आहूजा ने किया बड़ा दावा, मिले फिल्मों के ऑफर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+