'गोविंदा की पीठ पर छुरी मारी गई', फेमस प्रोड्यूसर का शॉकिंग खुलासा, खोली इंडस्ट्री की ऐसी पोल
Govinda: गोविंदा को 1990 के दशक का सबसे बड़ा एंटरटेनर कहा जाता था, ने अपने बेजोड़ कॉमिक टाइमिंग, शानदार डांस मूव्स और लगातार सुपरहिट फिल्मों के साथ सिल्वर स्क्रीन पर राज किया था।
गोविंदा के करियर में कैसे आई गिरावट?
लेकिन कुछ समय बाद सुपरस्टार गोविंदा के करियर में गिरावट आने लगी और बॉक्स ऑफिस पर उनकी सफलता भी धीरे-धीरे कम होने लगी। सलमान खान की फिल्म 'पार्टनर' (2007) में उनके धमाकेदार कमबैक से भी उनका स्टारडम पूरी तरह वापस नहीं आ सका।

पहलाज निहलानी का गोविंदा को लेकर बड़ा खुलासा
-आपको बता दें कि बॉलीवुड के मशहूर निर्माता पहलाज निहलानी ने गोविंदा के साथ 'इल्जाम' (1986), 'शोला और शबनम' (1992) और 'आंखें' (1993) जैसी हिट फिल्मों में काम किया था। फिलहाल उन्होंने गोविंदा को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है।
-पिंकविला को हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में पहलाज निहलानी ने आरोप लगाया है कि इंडस्ट्री के कुछ लोगों ने जानबूझकर गोविंदा के करियर को नुकसान पहुंचाया है।
'कई बार गोविंदा की पीठ में छुरा घोंपा गया'
-इंटरव्यू में पहलाज निहलानी ने कहा- फिल्म 'पार्टनर' के बाद सब कुछ गोविंदा के खिलाफ हो गया था। उन्हें उसके बाद कोई फिल्म नहीं मिली। उनकी कई बड़ी फिल्में बंद हो गईं, जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ एक फिल्म भी शामिल थी।
-पहलाज निहलानी ने कहा- अगर कोई आपकी पीठ में छुरा घोंपता है, तो कोई निशान नहीं बचता। आपको पता भी नहीं चलता। ऐसे में गोविंदा की पीठ पर कई बार छुरा घोंपा गया है।
'गोविंदा ने मेरे साथ कुछ गलत नहीं किया'
-प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने जोर देकर कहा कि उनकी बातें सिर्फ अंदाजे पर नहीं, बल्कि उन्होंने जो खुद देखा था, उसी पर आधारित थीं। उन्होंने कहा- ये सच था। 'रंगिला राजा' (2019) के बाद भी कई बड़े प्रोड्यूसर्स ने मुझसे पूछा कि क्या गोविंदा ने कभी मुझे परेशान किया था, लेकिन मैंने मना कर दिया।
-पहलाज निहलानी ने कहा- वह समय पर आते और जाते थे। ये तो सिर्फ अफवाह है कि वह देर से आते हैं। उन्होंने मेरे लिए सुबह 6 बजे भी शूटिंग की है। वह कभी भी तय समय से देर से नहीं आए।
'बॉलीवुड में कोई दोस्त नहीं होता'
-बॉलीवुड के रिश्तों को लेनदेन वाला बताते हुए पहलाज निहलानी ने इंडस्ट्री के नकारात्मक पहलू पर बात की। उन्होंने कहा- बॉलीवुड में कोई दोस्त नहीं होता। समय पर दोस्त होते हैं, समय के बाद नहीं। कोई किसी का अपना नहीं होता। अगर किसी की फिल्म फ्लॉप हो जाए तो लोग पार्टी करते हैं।
-जब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के उस बयान की याद दिलाई गई जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके आसपास के लोगों ने गोविंदा को आगे बढ़ने नहीं दिया, तो पहलाज निहलानी ने सहमति जताते हुए कहा- वह गलत नहीं हैं, वह सही कह रही हैं। इन लोगों ने उनका करियर बर्बाद कर दिया।
'मैं गोविंदा के बारे में कभी भी कुछ गलत नहीं कहूंगा'
-जब पहलाज निहलानी से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी गोविंदा को अलग राह पर ले जाने की कोशिश की, तो उन्होंने कहा- मैंने इसमें दखल नहीं दिया। किसी को सलाह देना गलत है। किसी को सलाह देना मतलब खुद को उनसे छोटा समझना है।
-पहलाज निहलानी ने आगे कहा- सच बोलना और सच सुनना, इसमें बहुत बड़ा अंतर है। मैं गोविंदा के एक्टर और इंसान के तौर पर कभी भी कुछ गलत नहीं कहूंगा। कभी-कभी उनका सोचने का तरीका गलत होता है।
-बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार से लेकर कई सालों तक करियर में उतार-चढ़ाव झेलने तक, गोविंदा की कहानी प्रेरणादायक और दुखद दोनों है और अगर पहलाज निहलानी की बातों पर यकीन करें तो, एक्टर की गिरावट सिर्फ दर्शकों की पसंद बदलने का नतीजा नहीं थी, बल्कि उन लोगों के धोखे की भी थी जिन पर उन्होंने भरोसा किया था।
1987 में हुई थी गोविंदा-सुनीता आहूजा की शादी
आपको बता दें कि गोविंदा और सुनीता आहूजा ने साल 1987 में शादी की थी। कपल के दो बच्चे, बेटी टीना और बेटा यशवर्धन हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने गोविंदा के संघर्ष के दिनों और अपनी शादी से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए थे। साथ ही कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए थे।












Click it and Unblock the Notifications