ऑनलाइन पॉन्जी स्कैम में फंसे गोविंदा, EOW के अधिकारी ने कहा- एक्टर न तो सस्पेक्ट हैं और न ही आरोपी लेकिन...

Govinda Ponzi Scam: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि 1000 करोड़ रुपये के क्रिप्टो-पोंजी घोटाले में गोविंदा से पूछताछ की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि एक्टर ने कथित तौर पर उस कंपनी का समर्थन किया था जिसे अखिल भारतीय घोटाला चलाने का दोषी पाया गया है। गोविंदा उस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं। गोविंदा पर लोगों को निवेश के लिए उकसाने का आरोप भी लगाया गया है। अब ईओडब्ल्यू की टीम मुंबई जाएगी या उन्हें बुलाकर पूछताछ की जाएगी।

गोविंदा से पूछताछ करने के लिए मुंबई जाएगी टीम
वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ईओडब्ल्यू के महानिरीक्षक जे एन पंकज ने कहा है- हम जल्द ही फिल्म स्टार गोविंदा से पूछताछ करने के लिए मुंबई में एक टीम भेजेंगे। गोविंदा ने जुलाई में गोवा में एसटीए के एक भव्य समारोह में भाग लिया था और कुछ वीडियोज में कंपनी का प्रचार भी किया था।

Govinda

कंपनी ने लोगों के साथ की धोखाधड़ी
धोखाधड़ी करने वाली कंपनी ओडिशा के भद्रक, क्योंझर, बालासोर, मयूरभंज और भुवनेश्वर में 10,000 लोगों से 30 करोड़ रुपये इकट्ठा करने में कामयाब रही है और बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड, असम और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में निवेशकों से भी पैसे लिए हैं। कंपनी ने अपने नेटवर्क श्रृंखला के तहत अन्य निवेशकों को निवेश करने और कंपनी में भर्ती करने के लिए व्यक्तियों को अपनी तरफ खींचा हैं। इसके अलावा ज्यादा लोगों की कंपनी में भर्ती होने पर इंसेंटिव देने का भी वादा किया गया था।

'गोविंदा न तो सस्पेक्ट हैं और न ही आरोपी'
ईओडब्ल्यू के महानिरीक्षक जे एन पंकज ने स्पष्ट किया कि इस स्तर पर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा 'न तो सस्पेक्ट हैं और न ही आरोपी' हैं। मामले में उनकी विशिष्ट भूमिका पूरी जांच के बाद ही तय की जाएगी। यदि यह स्थापित हो जाता है कि उनकी भागीदारी केवल सेलिब्रिटी समर्थन तक ही सीमित थी, तो उन्हें मामले में गवाह के रूप में भी पेश किया जा सकता है। फिलहाल इस स्कैम का मुख्य आरोपी कि ईओडब्ल्यू की गिरफ्त में है।

2 लाख लोगों से 1000 करोड़ रुपये की ठगी
अधिकारियों ने कहा कि सोलर टेक्नो एलायंस ने अब तक कई देशों में क्रिप्टो निवेश के बहाने एक ऑनलाइन पोंजी स्कीम संचालित करती थी। इस घोटाले में अब तक दो लाख से अधिक लोग झांसे में आ गए थे। वहीं पूरे में 2 लाख लोगों से अधिक 1000 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। अब इस मामले में ईओडब्ल्यू के अधिकारियों का बयान भी सामने आया है। हालांकि इस मामले में अब तक गोविंदा का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+