बिना फिल्मों के भी लैविश लाइफ जीते हैं गोविंदा, मुंबई ही नहीं विदेश में भी है आलीशान घर, जानें कुल नेटवर्थ
Govinda Net Worth: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं। एक्टर को सुबह गलती से पैर में गोली लग गई। जानकारी के मुताबिक, एक्टर की हालत में पहले से काफी सुधार है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि फिल्मों से दूर गोविंदा की कितनी कमाई है।
बॉलीवुड के शानदार एक्टर गोविंदा ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। लेकिन, पिछले कुछ सालों से वह फिल्मों से दूर हैं। इसके बावजूद एक्टर की कमाई करोड़ों में है। रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा की कुल नेटवर्थ 151 करोड़ रुपये है।

गोविंदा केवल फिल्म से ही कमाई नहीं करते बल्कि उनके कई बिजनेस भी हैं। इसके अलावा एक्टर विज्ञापनों से 1-2 करोड़ की कमाई करते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो गोविंदा की सालाना कमाई 12 करोड़ के आसपास बताई जाती है। इसके अलावा एक्टर के पास कई प्रॉपर्टी है। केवल मुंबई में ही उनके पास 3 बंगले हैं बल्कि विदेश में भी गोविंदा का आलीशान घर है।
बता दें कि, गोविंदा मुंबई में जिस घर में रहते हैं उसकी कुल कीमत 16 करोड़ बताई जाती है। इस घर में एक्टर अपनी पत्नी सुनीता आहूजा और दोनों बच्चों के साथ रहते हैं। इसके अलावा गोविंदा का एक आलीशान घर विदेश में भी है। एक्टर का तीसरा बंगला रुईया पार्क में है जिससे उन्हें लाखों में रेंट आता है।
गोविंदा के घर की गिनती यहीं खत्म नहीं हुई। उन्होंने एक घर कोलकाता में भी है जिसे उन्होंने रेंट के लिए दे रखा है। हालांकि इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं है। इससे गोविंदा की अच्छी खासी कमाई हो जाती है। इसके अलावा एक्टर का एक फार्महाउस लखनऊ और दूसरी रायगढ़ में है। जहां वह अक्सर अपने परिवार वालों के साथ जाते रहते हैं।
प्रॉपर्टी के अलावा गोविंदा को महंगी गाड़ियों का भी काफी शौंक है। एक्टर के कार कलेक्शन की बात करें तो, इसमें पहली क्रेटा है जिसकी कीमत 15 लाख है। इसके अलावा टोयोटा फॉर्च्यूनर है इसकी कुल कीमत 34 लाख रुपये के आसपास है। इस लिस्ट में एंडेवर, मर्सिडीज C220D और मर्सिडीज Benz GLC भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications