Online Ponzi Scam: 1000 करोड़ के क्रिप्टो-पोंजी घोटाले में फंसे गोविंदा, EOW जल्द करेगा पूछताछ
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक्टर से जल्द ही एक हजार करोड़ रुपये के क्रिप्टो-पोंजी घोटाले में पूछताछ की जाएगी।
Govinda EOW Scam: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, 1000 करोड़ रुपये के क्रिप्टो-पोंजी घोटाले में एक्टर से पूछताछ की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दावा किया जा रहा है कि, अभिनेता ने कथित तौर पर उस कंपनी का समर्थन किया था जिसे अखिल भारतीय घोटाला चलाने का दोषी पाया गया है।
एक हजार करोड़ रुपये के ऑनलाइन पोंजी घोटाले की जांच EOW कर रही है। वह अब जल्द ही मुंबई में गोविंदा से इस मामले में पूछताछ करेगी। जानकारी के मुताबिक, गोविंदा ने पोंजी स्कैम करने वाली कंपनी का कुछ प्रमोशनल वीडियो में प्रचार किया था। स स्कैम का मुख्य आरोपी कि EOW की गिरफ्त में है।

अधिकारियों ने कहा कि सोलर टेक्नो एलायंस ने अब तक कई देशों में क्रिप्टो निवेश के बहाने एक ऑनलाइन पोंजी स्कीम संचालित करती थी। इस घोटाले में अब तक दो लाख से अधिक लोग झांसे में आ गए थे। वहीं पूरे में 2 लाख लोगों से अधिक 1000 करोड़ रुपये की ठगी की गई है। अब इस मामले में EOW के अधिकारियों का बयान भी सामने आया है।
EOW के अधिकारियों ने बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा से पूछताछ की वजह बताई। हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में अधिकारियों ने कहा कि, 'फिलहाल गोविंदा न तो संदिग्ध हैं और न ही आरोपी। उनसे केवल इसलिए पूछताछ की जाएगी क्योंकि उन्होंने कुछ वीडियो में एसटीए का समर्थन किया था और अधिकारी उनके बयान से घोटाले के बारे में और सुराग ढूंढने की कोशिश करेंगे।'
दरअसल, इस साल जुलाई में अभिनेता गोविंदा ने गोवा में एसटीए द्वारा आयोजित एक इवेंट में भाग लिया था। इस दौरान उन्होंने और कुछ वीडियो में कंपनी का प्रमोशन किया था। इसी सिलसिले में अब जल्द ही सभी अधिकारी एक्टर से पूछताछ करने के लिए मुंबई रवाना होंगे। फिलहाल अब तक गोविंदा की तरफ से इस मामले में कोई रिएक्शन सामने नहीं आया।












Click it and Unblock the Notifications