नूंह हिंसा मामले में गोविंदा के ट्वीट से मचा था बवाल, अब एक्टर ने वीडियो शेयर कर बताया असली सच
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने ट्विटर अकाउंट से नूंह हिंसा को लेकर ट्वीट किया था। जो कि सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब एक्टर ने इस ट्वीट की सच्चाई बताई है।
Govinda Twitter Account Hacked: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन वह अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने ट्विटर अकाउंट से हरियाणा हिंसा पर ऐसा कमेंट किया था जिसकी वजह से वह काफी सुर्खियो में रहे। अब एक्टर ने इस ट्वीट की सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर सच्चाई बताई है।
गोविंदा के ट्वीट पर मचा था बवाल
गोविंदा ने अपने पोस्ट के जरिए बताया कि वह लंबे समय से ट्विटर का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं और ना ही उन्होंने हरियाणा हिंसा पर किसी तरह का कोई ट्वीट किया है। एक्टर ने बताया कि उनका अकाउंट किसी ने हैक कर दिया है और ये किसी की सोची समझी साजिश है। उन्हें इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी नहीं थी।

अब एक्टर ने बताई पूरी सच्चाई
गोविंदा ने यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसमें वह इस मामले पर कहते हैं कि, 'मेरे सभी हरियाणा के दोस्त और फैंस से मैं कहना चाहता हूं कि मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है। मैं लंबे समय से ट्विटर का इस्तेमाल नहीं कर रहा हूं। मेरी टीम ने भी इस तरह का कोई ट्वीट नहीं किया। वह मेरी मर्जी के बिना कोई पोस्ट नहीं करते। फिलहाल मैंने साइबर क्राइम में इस मामले में शिकायत दर्ज करवा दी है। चुनाव आने वाले हैं, कुछ लोगों को लग रहा होगा कि मैं किसी राजनैतिक पार्टी से आ सकता हूं। लेकिन ऐसा नहीं हैं। मैंने ये ट्वीट्स नहीं किए हैं।'
हरियाणा हिंसा पर लिखा था ये ट्वीट
आपको बता दें कि, गोविंदा के ट्विटर से हरियाणा हिंसा मामले में जो पोस्ट किए गए थे उसमें लिखा था, "हम कहां पहुंच गए हैं? धिक्कार है उन लोगों पर, जो खुद को हिंदू कहते हैं और इस तरह की हरकतें करते हैं। अमन और शांति बनाएं। हम डेमोक्रेसी हैं, ऑटोक्रेसी नहीं!" जिसके बाद एक्टर को बुरी तरह ट्रोल किया गया। फिलहाल इन सभी ट्वीट को डिलीट कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications