गोविंदा की भांजी आरती सिंह की शादी का कार्ड हुआ वायरल, भारती सिंह दिखाई ऐसी झलक कि......
Arti Singh Wedding Card: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक की बहन और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबर है कि आरती सिंह आगामी 25 अप्रैल 2024 को शादी करने वाली हैं। आगामी 23 अप्रैल से ही प्री-वेडिंग फंकशन्स शुरू हो जाएंगे।
आरती सिंह का वेडिंग कार्ड हुआ वायरल
कॉमेडियन भारती सिंह ने एक नया व्लॉग पोस्ट किया है और उनकी दोस्त आरती सिंह की शादी के कार्ड की एक झलक लोगों को दिखाई है। सुनहरे और वाइट कलर का वेडिंग कार्ड एक बड़े बॉक्स में आया था जिस पर आरती और दीपक के नाम के पहले अक्षर लिखे थे।

भारती सिंह ने दिखाया वेडिंग कार्ड
अपने व्लॉग में भारती सिंह ने अपने बेटे गोला से आरती सिंह की शादी का कार्ड खोलने के लिए कहा था। इसके अलावा, सुनहरे और वाइट थीम वाले बॉक्स को कस्टमाइज किया गया था जिसमें काफी सारे चॉकलेट्स मौजूद थे।
आरती सिंह का परिवार शादी की तैयारियों में बिजी
भारती सिंह ने वीडियो बताया- दीपक से हम कभी मिले नहीं। अब शादी पर मिलेंगे, संगीत पर मिलेंगे, मेहंदी पे मिलेंगे, देखते हैं कौन है दीपक भाई। आपको बता दें कि आरती और उनका पूरा परिवार इस समय शादी की तैयारियों में बिजी है।
भाभी कश्मीरा शाह होस्ट करेंगी ब्राइडल शावर
वहीं एक इंटरव्यू में कश्मीरा शाह ने कृष्णा अभिषेक की बहन आरती के लिए एक ग्लैमरस ब्राइडल शावर को होस्ट करने का भी खुलासा किया है। इससे पता चलता है कि भाभी कश्मीरा शाह ननद आरती सिंह की जिंदगी में आने वाले इस नए पल को यादगार बनाने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं।
आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी
बिग बॉस 13 में नजर आ चुकीं आरती सिंह आगामी 25 अप्रैल 2024 को दीपक चौहान के साथ शादी करने वाली हैं। खबर है कि आरती सिंह काफी ग्रैंड शादी करने वाली हैं। वहीं उनके वेडिंग प्लान में बैचलर पार्टी भी शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की भांजी आरती की शादी में टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल होंगे।












Click it and Unblock the Notifications