Bijli Song Out: बिजली बनकर कियारा आडवाणी ने ढाया कहर, विक्की कौशल का डांस देखकर फिदा हुए फैंस
विक्की कौशल की फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' का पहला गाना 'बिजली' आउट हो गया है। इस गाने में बिजली बनीं कियारा आडवाणी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
Govinda Mera Naam: इन दिनों विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म 'गोविंदा मेरा नाम' के खूब चर्चे हैं। कियारा, भूमि और विक्की की जोड़ी को पहली बार ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना बिजली रिलीज हुआ है। इस गाने में कियारा आडवाणी और विक्की कौशल नेहा कक्कड़ और मीका सिंह के गाने पर शानदार डांस करते दिख रहे हैं। गाने में विक्की बिजली यानी कियारा आडवाणी का परिचय देते दिख रहे हैं।

गाने में बिजली बनीं कियारा आडवाणी बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। कियारा ने ग्रीन और रेड कलर का आउटफिट पहना हुआ है। वहीं विक्की कौशल की बात करें, तो एक्टर ने येलो टी शर्ट और रेड शर्ट पहनी हुई है। विक्की औऱ कियारा इस गाने पर शानदार डांस कर रहे हैं।
बताते चलें कि इस बिजली गाने को सचिन जिगर ने कंपोज किया है और वायु ने इसे लिखा है। इसके साथ ही नेहा कक्कड़ और मीका सिंह ने इस गाने को गाया है। वीडियो को शेयर करते हुए विक्की कौशल ने इंस्टाग्राम पर लिखा- ये सीजन बिजली की धुन पर थिरकने का है। बिजली गाना आउट हो चुका है। गाना देखने के बाद फैंस ने वीडियो पर फायर इमोजी और दिल वाले इमोजी बनाकर रिएक्ट किया है। एक फैन ने लिखा कि विक्की गाने पर डांस कर रहे हैं। तो एक ने लिखा कि बिजली। इंतजार नहीं कर सकता।
बताते चलें कि इससे पहले इस गाने का टीजर 23 नवंबर को आउट हुआ था। गोविंदा मेरा नाम में विक्की कौशल टिट्यूलर डांसर के तौर पर दिखाई देते हैं। एक्टर पहली बार मसाला एंटरटेनर के तौर पर एक्ट कर रहे हैं। फिल्म अगले महीने सीधे ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। विक्की और कियारा के अलावा फिल्म में भूमि पेडनेकर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी।
फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने बनाया और इसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। इससे पहले वे हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया और धड़क जैसी फिल्मों का भी निर्देशन कर चुके हैं। गोविंदा मेरा नाम 16 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। सरदार उधम के बाद ओटीटी पर रिलीज हो रही ये विक्की कौशल की दूसरी फिल्म होगी।












Click it and Unblock the Notifications