Govinda के मैनेजर ने एक्टर की दूसरी शादी पर दिया बड़ा बयान, सरेआम बताया पूरा सच, अब क्या करेंगी सुनीता आहूजा?
Govinda: हिंदी सिनेमा के फेमस एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार खबरें सामने आ रही हैं। दोनों के बीच अनबन की चर्चा के बीच अब एक और बड़ा दावा सामने आया है। सुनीता आहूजा ने हाल ही में कहा है कि गोविंदा और उनकी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार शादी करने की योजना बना रहे थे। सुनीता आहूजा ने ये बात सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत से फोन पर बातचीत के दौरान कही थी। हालांकि अब गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
गोविंदा की दूसरी शादी के दावे पर मैनेजर ने दी सफाई
सुनीता आहूजा और गोविंदा के रिश्ते में चल रही खटास के बीच राखी सावंत ने हाल ही में सुनीता को फोन किया था। बातचीत के दौरान सुनीता ने कथित तौर पर कहा कि गोविंदा और कोमल रानी शादी करने की तैयारी में थे। इस बातचीत के सामने आने के बाद गोविंदा की दूसरी शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

गोविंदा के मैनेजर ने सुनीता आहूजा को लेकर कही ऐसी बात
अब गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इन दावों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि उन्हें इस तरह की बातों की जानकारी पहली बार मिल रही है। उनके मुताबिक गोविंदा दूसरी शादी नहीं करने जा रहे हैं। उन्होंने सुनीता के बयान पर हैरानी जताते हुए कहा कि शायद उनके मन में कुछ चल रहा होगा, तभी उन्होंने ऐसा दावा किया है।
मैनेजर ने कहा- अगर शादी खत्म करनी होती तो गोविंदा खुद तलाक लेते
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने ये भी कहा कि अगर गोविंदा सच में सुनीता आहूजा से रिश्ता खत्म करना चाहते या दूसरी शादी के बारे में सोच रहे होते, तो तलाक की पहल वो खुद करते। मैनेजर के मुताबिक तलाक के लिए कोर्ट का रुख सुनीता आहूजा ने किया था और बाद में उन्होंने ही अपनी याचिका वापस लेने का फैसला किया। मैनेजर ने दोनों से अपील की कि वो अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस मामले को संभालें। उनका कहना है कि परिवार से जुड़ी नेगेटिव बातें सार्वजनिक होने से बच्चों पर भी इसका असर पड़ सकता है।
'गोविंदा ने कभी सरेआम सुनीता के खिलाफ कुछ नहीं कहा'
मैनेजर शशि सिन्हा ने गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर कहा कि दोनों समझदार लोग हैं और उम्मीद है कि समय के साथ स्थिति ठीक हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि गोविंदा ने कभी सरेआम सुनीता के बारे में बुरा नहीं कहा है। मैनेजर के मुताबिक घर की कई बातें सुनीता की तरफ से सार्वजनिक हुई हैं। उन्होंने कहा कि गोविंदा की कोशिश सिर्फ इतना समझाने की रही है कि किसी भी बयान के क्या नतीजे हो सकते हैं। शशि सिन्हा ने ये भी कहा कि गोविंदा अपने बच्चों और परिवार के हित को ध्यान में रखते हैं।
'गोविंदा अपनी इमेज खराब करने वाला काम नहीं करेंगे'
शशि सिन्हा ने गोविंदा की पब्लिक इमेज का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गोविंदा एक जिम्मेदार और सम्मानित व्यक्ति हैं और वह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे जिससे उनकी सालों से बनी इमेज को नुकसान पहुंचे। उन्होंने साफ किया कि गोविंदा का फिलहाल पूरा ध्यान अपने काम पर है और दूसरी शादी जैसी कोई योजना नहीं है।
सुनीता ने क्या कहा था गोविंदा और कोमल के रिश्ते पर?
-दरअसल गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के साथ नजर आने के बाद दोनों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हुई थीं। इसी बीच सुनीता से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने पैपराजी के सामने कोमल को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने गोविंदा के साथ कम उम्र की लड़की के नजर आने पर सवाल उठाए और कहा था कि उन्हें अपने व्यवहार और संगति को लेकर सावधान रहना चाहिए।
-इसके बाद जब राखी सावंत ने सुनीता आहूजा से फोन पर बातचीत की तो सुनीता ने कथित तौर पर गोविंदा और कोमल की शादी की प्लानिंग का दावा किया। राखी ने इस दौरान सुनीता को हिम्मत रखने की सलाह दी और मजाकिया अंदाज में उनकी संपत्ति को लेकर भी टिप्पणी की।
सुनीता आहूजा ने वापस लिया तलाक का केस
-गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर विवाद तब और बढ़ गया था, जब सुनीता ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। हालांकि बाद में उन्होंने ये केस वापस ले लिया। इसके बावजूद दोनों के रिश्ते को लेकर बयानबाजी का सिलसिला जारी है।
-गोविंदा ने भी पत्नी सुनीता आहूजा के कुछ बयानों पर नाराजगी जाहिर करते हुए उनसे सार्वजनिक तौर पर अपनी सीमा में रहने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि इस तरह के बयानों से उनकी छवि और काम पर असर पड़ सकता है। अब गोविंदा के मैनेजर के बयान के बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते और गोविंदा की कथित दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications
