Govinda के मैनेजर शशि सिन्हा का बड़ा बयान, एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा पर निकाली भड़ास, बोले- तमाशा कर रही है
Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर पिछले काफी समय से तरह-तरह की खबरें सामने आती रही हैं। अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। खबर है कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा के खिलाफ दायर तलाक की याचिका वापस ले ली है। गत 20 अगस्त 2026 (बुधवार) को सुनीता आहूजा अपने बेटे यशवर्धन आहूजा और वकील के साथ फैमिली कोर्ट पहुंची थीं।
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा का बड़ा बयान
तलाक की अर्जी वापस लिए जाने के बाद जहां परिवार के करीबियों और फैंस के बीच राहत की खबर है, वहीं गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इस पूरे मामले पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि अगर आखिरकार केस वापस ही लेना था, तो इसे अदालत तक ले जाने की जरूरत ही क्या थी।

शशि सिन्हा ने सुनीता आहूजा को लगाई फटकार
-गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने तलाक की याचिका वापस लिए जाने पर खुशी तो जाहिर की है लेकिन साथ ही इस बात पर सवाल भी उठाया है कि मामला कोर्ट तक पहुंचा ही क्यों। उनका कहना है कि पति-पत्नी के बीच के मतभेदों को घर में बातचीत के जरिए सुलझाया जा सकता था। शशि सिन्हा ने कहा- जरूरत नहीं थी जाने की। घर की बातें घर में रहकर, बैठकर बातें करके, बहुत सी चीजें होती हैं। आज वापस लेना था, तो किया क्यों था? ये बात मुझे दुखी कर गई। काहे को फिर तमाशा हम लोग बन गए?
-मैनेजर ने आगे कहा कि गोविंदा ने फिलहाल केस वापस लिए जाने को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। मैनेजर के मुताबिक परिवार में अगर किसी तरह की गलतफहमी या विवाद है तो बातचीत के जरिए उसका समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि भगवान सभी को सद्बुद्धि दें और परिवार के लोग समझदारी से कदम उठाएं। उनके मुताबिक समस्याएं चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, बातचीत से उनका हल निकाला जा सकता है।
पैपराजी के सवाल पर सुनीता आहूजा ने दिया मजेदार जवाब
गत 19 अगस्त 2026 (बुधवार) को सुनीता आहूजा जब बेटे यशवर्धन के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं तो बाहर पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। हालांकि सुनीता ने कोर्ट आने की वजह बताने से साफ इनकार कर दिया था। जब उनसे पूछा गया कि वह कोर्ट क्यों आई हैं, तो उन्होंने झुंझलाते हुए मजाकिया अंदाज में जवाब दिया- बर्थडे मनाने आए हैं। इसके बाद वह अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गई थीं।
गोविंदा के साथ रिश्ते को लेकर पहले भी उठे थे सवाल
-सुनीता आहूजा का कोर्ट पहुंचना ऐसे वक्त में हुआ जब लंबे समय से गोविंदा और उनके रिश्ते को लेकर खबरें चर्चा में रही हैं। दोनों के बीच अनबन की अटकलों को उस वक्त और हवा मिली, जब गोविंदा का नाम कथित तौर पर एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ जोड़ा गया।
-गोविंदा को कोमल रानी के साथ देखे जाने की खबरों के बाद सुनीता आहूजा ने भी कथित तौर पर नाराजगी जताई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया था कि सुनीता आहूजा ने गोविंदा पर 'शुगर डैडी' जैसा कमेंट किया था। इसके बाद गोविंदा की ओर से भी नाराजगी जाहिर किए जाने की खबरें सामने आई थीं।
1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा ने मार्च 1987 में शादी की थी। दोनों ने शुरुआती दौर में अपनी शादी को काफी निजी रखा था। इस शादी से उनके दो बच्चे- बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा हैं। टीना आहूजा एक्टिंग करियर में अपनी शुरुआत कर चुकी हैं जबकि यशवर्धन फिल्ममेकिंग से जुड़े हुए हैं और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं।
दिसंबर 2024 में दायर की थी तलाक की अर्जी
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुनीता आहूजा ने गत 5 दिसंबर 2024 को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी। इसमें हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 के तहत कई आरोपों का हवाला दिए जाने की बात सामने आई थी। इनमें कथित एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर, क्रूरता और साथ छोड़ने जैसे आरोप शामिल थे।
-हालांकि इसके बाद दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। गणेश चतुर्थी के दौरान भी गोविंदा और सुनीता साथ नजर आए थे, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही तलाक की अटकलें कुछ समय के लिए शांत होती दिखीं।
-अब सुनीता आहूजा द्वारा तलाक की याचिका वापस लेने के बाद एक बार फिर गोविंदा और सुनीता की शादीशुदा जिंदगी चर्चा में आ गई है। फिलहाल दोनों की ओर से इस पूरे मामले पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।


Click it and Unblock the Notifications
