कितने दिनों में अस्पताल से गोविंदा को मिलेगी छुट्टी? एक्टर की पत्नी ने दिया बड़ा अपडेट, बताई कैसी है हालत

Govinda Health Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के साथ 1 अक्टूबर को बड़ा हादसा हो गया। एक्टर के हाथ से गलती से रिवॉल्वर गिर गई जिसके बाद एक्टर के पैर गोली लग गई और फिर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया। अब एक्टर की पत्नी ने बताया कि वह कब डिस्चार्ज होंगे।

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बताया कि अब एक्टर की हालत कैसी है और वह कब तक डिस्चार्ज होंगे। एक्टर की पत्नी ने कहा कि, "गोविंदा अब ठीक हैं, संभव है कि उन्हें आज शाम या कल तक छुट्टी दे दी जाएगी। अभी उनकी तबीयत पहले से काफी बेहतर है और उन्हें कल छुट्टी दे दी जाएगी।"

Govinda

इसके अलावा अभिनेता गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार ने गोविंदा के स्वास्थ्य के बारे में बताते हुए कहा, "उनकी तबीयत पहले से काफी ठीक है। उन्हें एक-दो दिन और आराम करने को बोला गया है क्योंकि घाव गहरा है। उन्हें एक-दो दिन और (अस्पताल)रूकना पड़ेगा। हम जनता को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद देते हैं।"

सुनीता आहूजा के बयान के मुताबिक, गोविंदा 4 अक्टूबर की सुबह तक डिस्चार्ज हो जाएंगे। इससे पहले एक्टर के मैनेजर ने बताया कि इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें अगले 6 महीने तक उस पैर पर ज्यादा वजन न डालने की सलाह दी गई है जिसमें गोली लगी थी। क्योंकि उनके पैर में काफी गंभीर चोट आई है जिसकी वजह से आने वाले 6 महीने उनको इसका खास ध्यान रखना होगा।

जानकारी के मुताबिक, 1 अक्टूबर की सुबह गोविंदा कोलकाता जाने वाले थे। एक्टर की पत्नी भी कोलकाता में ही थी। लेकिन रवाना होने से पहले गोविंदा ने अपनी अलमारी से गन को निकाला और वह उसे साफ कर रहे थे कि उनके हाथ से वो छूट गई और एक्टर के पैर पर गोली लग गई। इस घटना की वजह से एक्टर के शरीर से काफी खून बह गया। गोविंदा ने समय रहते अपने भाई को फोन मिलाया जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टरों ने गोली निकाल दी।

पैर से गोली निकालने के बाद गोविंदा के 10 टांके लगे हैं। खैर अब घबराने की बात नहीं है गोविंदा अब पहले से काफी ठीक हैं। एक्टर ने खुद ऑडियो मैसेज जारी कर इसकी जानकारी दी थी। जिसमें गोविंदा ने डॉक्टरों और फैंस का धन्यवाद किया और कहा कि उनकी हालत अब स्थिर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+