Govinda को गोली लगने के एक साल बाद बेटी टीना आहूजा का शॉकिंग खुलासा, क्या हुआ था उस दिन? खोला ऐसा राज
Govinda Daughter Tina Ahuja: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा ने अपने शानदार करियर से लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। भले ही आज वह फिल्मों में पहले की तरह ज्यादा दिखाई नहीं देते लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग अब भी कम नहीं हुई है।
गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता
गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक लेने की खबरों को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। हालांकि पत्नी सुनीता ने खुद इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है कि वह और गोविंदा अलग होने वाले हैं।

साल 2024 में गोविंदा को लगी थी गोली
-सुनीता आहूजा ने लोगों को साफ बताया है कि भले ही वह अपने पति के साथ नहीं रहती हैं लेकिन दोनों के बीच अभी भी प्यार जिंदा है और दोनों का रिश्ता अच्छा चल रहा है।
-वहीं कुछ समय पहले सुपरस्टार गोविंदा अपनी फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि एक चौंकाने वाली घटना को लेकर सुर्खियों में आ गए थे। दरअसल साल 2024 में गोविंदा के साथ ऐसा हादसा हुआ था जिसने पूरे फिल्म जगत को हिला दिया था।
गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने किए चौंकाने वाले खुलासे
-मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोविंदा को अपने ही घर में गोली लग गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्त उनके फैंस और करीबियों में भारी चिंता का माहौल था।
-अब इस घटना को हुए एक साल बाद गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने उस रात से जुड़ी कुछ अनकही बातें शेयर की हैं। उन्होंने बताया है कि कैसे उन्होंने खुद अपने पिता को अस्पताल पहुंचाया था और उस मुश्किल घड़ी में हर पल उनके साथ रही थीं।
'मैं पापा के पास ही सोती थी'
-एक इंटरव्यू में जब टीना आहूजा से पूछा गया कि उस घटना के दौरान वह इतनी भावुक क्यों हो गई थीं, तो उन्होंने कहा- लोगों को लगा था कि मैं डर के मारे रो रही थी लेकिन वो मेरे खुशी के आंसू थे। मैंने भगवान से लगातार प्रार्थना की थी कि पापा ठीक हो जाएं।
-टीना आहूजा ने कहा- जब देखा कि पापा स्वस्थ हैं और इस मुश्किल से बाहर निकल चुके हैं तो मेरे आंसू रुक ही नहीं रहे थे। पहली बार मैंने उन्हें इतनी गंभीर हालत में देखा था। पापा को एंटीबायोटिक्स और ड्रिप्स से बहुत इरिटेशन होती है।
-टीना आहूजा ने कहा- पापा बहुत देसी हैं। उन्हें अस्पताल में रहना बिल्कुल पसंद नहीं है। मैं उन्हीं के पास में सोती थी और हर वक्त यही सोचती थी कि आखिर हम कब इस परिस्थिति से बाहर निकलेंगे।
'गोली लगने के बाद पूरी जीन्स लाल हो गई थी'
-टीना आहूजा ने उस रात की भयावह झलक को याद करते हुए कहा- जब वो हादसा हुआ तो मैंने ही पापा को अस्पताल पहुंचाया था। वह अगले दिन सुबह एक इवेंट के लिए कोलकाता जाने वाले थे। उन्होंने सफेद जीन्स, टी-शर्ट और जैकेट पहन रखी थी, बिल्कुल फिल्मों की तरह, लेकिन जब गोली चली तो वो सफेद जीन्स पूरी तरह से लाल हो गई थी।
-टीना आहूजा ने आगे कहा- पापा बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। उन्होंने हमेशा की तरह फाइट बैक किया है। मैं खुद उन्हें हॉस्पिटल लेकर गई थी और पूरा रास्ता भगवान से यही दुआ कर रही थी कि वह सुरक्षित रहें। जब डॉक्टर ने कहा कि अब खतरे की कोई बात नहीं है, तब जाकर मेरी जान में जान आई थी।
-टीना आहूजा ने बातचीत के आखिर में कहा कि उस दिन के बाद उन्होंने महसूस किया कि जिंदगी कितनी अनमोल है। उन्होंने कहा- मैं सच में भगवान का शुक्र अदा करती हूं कि मेरे पापा आज हमारे बीच हैं। वो एक फाइटर हैं, असली हीरो। उस रात ने मुझे सिखाया कि हिम्मत और विश्वास के आगे कोई मुश्किल बड़ी नहीं होती।
गोविंदा की हालत अब पूरी तरह ठीक
इस घटना के बाद गोविंदा ने खुद भी अपने फैंस को आश्वस्त किया था कि अब वह पूरी तरह ठीक हैं और जल्द ही नए प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। वहीं टीना के इस बयान ने एक बार फिर फैंस को उस भयावह रात की झलक दिखा दी है लेकिन साथ ही ये भी साबित कर दिया है कि पिता-बेटी के बीच का रिश्ता कितना मजबूत और भावनात्मक होता है।












Click it and Unblock the Notifications