Thailand के क्लब में Govinda ने लगाए ठुमके, 55 सेकंड के वीडियो ने मचाई सनसनी, क्या हुई बात?

Govinda: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर गोविंदा एक बार फिर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आने के बाद एक्टर को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वहींउनकी पत्नी सुनीता आहूजा भी कई मौकों पर गोविंदा और उनकी फिल्मों की नई एक्ट्रेस के बीच कथित रिश्ते को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं।

थाईलैंड के क्लब में गोविंदा ने दी परफॉर्मेंस?
इसी बीच गोविंदा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्टर थाईलैंड के पटाया स्थित एक क्लब में परफॉर्म करते दिखाई दे रहे हैं। खास बात ये है कि गोविंदा ने यहां अपने पुराने सुपरहिट गानों पर डांस कर फैंस का मनोरंजन किया है।

Govinda

पटाया के क्लब में गोविंदा ने लगाए ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

-सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में गोविंदा बैकग्राउंड डांसर्स के साथ स्टेज पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि क्लब में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खास कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें एक्टर ने अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी।

-ब्लैक एंड वाइट सूट में नजर आए गोविंदा ने अपने मशहूर डांसिंग अंदाज से एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने अपनी फिल्मों के पॉपुलर गानों पर परफॉर्म किया, जिनमें 'सोनी दे नखरे सोने लगदे' जैसे गाने शामिल हैं। वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस उनके सिग्नेचर डांस मूव्स की तारीफ कर रहे हैं।

क्लब में परफॉर्म करने पर बंटे फैंस

-गोविंदा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ फैंस को एक्टर का परफॉर्म करना पसंद आया जबकि कुछ लोगों ने क्लब में उनके डांस करने को लेकर सवाल उठाए।

-एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि इतने बड़े सुपरस्टार को क्लब में परफॉर्म करते देख उन्हें अच्छा नहीं लग रहा। वहीं कुछ लोगों ने गोविंदा का बचाव किया और कहा कि काम करने में कोई बुराई नहीं है।

-एक फैन ने लिखा कि पैसे कमाने के लिए काम करना गलत नहीं है और गोविंदा कम से कम अपने दम पर वापसी करने की कोशिश कर रहे हैं। एक अन्य यूजर ने उनकी परफॉर्मेंस को स्टार्स के पान मसाला विज्ञापनों से जोड़ते हुए कहा कि ये उससे बेहतर है। वहीं कई फैंस ने उन्हें अपना हीरो नंबर 1 बताते हुए प्यार जताया।

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच चल रही जुबानी जंग

-गोविंदा की निजी जिंदगी भी पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा कई बार एक्टर और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार की नजदीकियों को लेकर सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं।

-हाल ही में गोविंदा और कोमल रानी को एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया था। इसके बाद सुनीता ने कथित तौर पर गोविंदा को लेकर शुगर डैडी शब्द का इस्तेमाल किया। उन्होंने कोमल की उम्र को लेकर भी टिप्पणी की और कहा कि अगर दोनों किसी फिल्म का हिस्सा हैं तो पहले फिल्म बननी चाहिए, उसके बाद ही प्रमोशन की बात होनी चाहिए। सुनीता ने ये भी कहा था कि गोविंदा को अपनी उम्र और प्रतिष्ठा का ध्यान रखना चाहिए। उनके इस बयान के बाद दोनों के बीच कथित विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया।

गोविंदा ने भी सुनीता को दिया करारा जवाब

-सुनीता के बयान के बाद गोविंदा ने भी कथित तौर पर अपनी पत्नी को जवाब दिया था। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके पीछे मौजूद ग्रुप और गैंग के बारे में जानकारी है और आने वाले समय में यह सबके सामने आ जाएगा।

-एक्टर ने आगे सुनीता से ऐसे बयान देने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि भविष्य में उन्हें उनकी जरूरत पड़ सकती है इसलिए उन्हें इस तरह के बयान देने और उन्हें नीचा दिखाने वाले पॉडकास्ट करने से बचना चाहिए। गोविंदा ने सुनीता से अपनी सीमा में रहने की बात भी कही। फिलहाल गोविंदा का पटाया क्लब वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इसी के साथ उनकी निजी जिंदगी से जुड़े विवाद भी एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+