'पब्लिक जनार्दन है...' बायकॉट पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, पत्नी को लेकर बोली चौंकाने वाली बात

हाल ही में गोविंदा ने 'लाल सिंह चड्ढा', 'ब्रह्मास्त्र' और ढेरों, ऐसी फिल्में, जिन्हें लेकर जबरदस्त तरीके से बायकॉट की मांग चली.. उन्हें लेकर बात की।

मुंबई, 24 सितंबर: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने मीडिया से खूब सारी बातें की। गोविंदा ने आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा', 'ब्रह्मास्त्र' और ढेरों, ऐसी फिल्में, जिन्हें लेकर जबरदस्त तरीके से बायकॉट की मांग चली.. उन्हें लेकर बात की। गोविंदा ने बायकॉट और इंडस्ट्री को लेकर ढेरों ऐसी बातें की, जिन्हें सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

इवेंट से जुड़े गोविंदा

इवेंट से जुड़े गोविंदा

गोविंदा बिग एफएमस से जुड़े एक इवेंट से जुड़े। इस दौरान उनसे बॉलीवुड बायकॉट को लेकर काफी सवाल जवाब किए गए। गोविंदा से पूछा गया कि क्या आपको भी बायकॉट के मुद्दे पर बात करते हुए ये सोचकर डर लगता है कि मेरी भी चीजें बायकॉट होने लगेंगी?

बायकॉट पर बोली ये बात

बायकॉट पर बोली ये बात

इस बात का दिल जीतने वाला जवाब देते हुए गोविंदा ने कहा कि हमें इसे व्यायाम की तरह स्वीकार करना चाहिए। अगर हम लोग अच्छे नियम से चलेंगे तो आगे तकलीफे नहीं आएंगी।

'ऐसा करेंगे तो सोचना नहीं पड़ेगा'

'ऐसा करेंगे तो सोचना नहीं पड़ेगा'

एक्टर ने कहा कि अगर हमें सोचने के बाद बोलने की आदत पड़ गई तो फिर बोलने के बाद सोचने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। इसमें अच्छा ही तो है। कुछ भी गलत नहीं है। इसमें बुरा ही क्या है। उन्होंने जनता को जनार्दन बताते हुए कहा कि अगर हमें लगता है कि हमने कहीं गलती कर दी है, तो क्षमा प्रार्थना कर लेंगे।

पत्नी को लेकर बोली ये बात

पत्नी को लेकर बोली ये बात

गोविंदा ने ये भी कहा कि वे जो भी करते हैं पहले अपनी पत्नी से पूछते हैं। एक्टर ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहा कि 'हीरो नंबर वन' तो आपने देखी होगी, लेकिन 'जोरू का गुलाम' देखनी भी जरूरी है।

जोरों शोरों से उठी बायकॉट की मांग

जोरों शोरों से उठी बायकॉट की मांग

बताते चलें कि बीते कुछ समय से बॉलीवुड के बायकॉट की जोरों-शोरों से मांग उठ रही थी। लोग इसे बड़े स्तर पर भी लेकर जा रहे थे। इसका असर बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के कलेक्शन पर पड़ रहा था। हालांकि, ब्रह्मास्त्र रिलीज होने के बाद से इसका असर फीका पड़ता नजर आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+