जब Govinda के साथ हुआ था बड़ा हादसा, बाल-बाल बची थी जान, फिर भी आधी रात तक की शूटिंग
Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा एक बड़े हादसे का शिकार हो गए। दरअसल, बीते मंगलवार को एक्टर अपना रिवॉल्वर साफ कर रहे थे तभी गलती से उनके हाथ से गिरा और उनके पैर के अंगूठे में लग गई। लेकिन इससे पहले भी एक्टर एक के साथ बड़ा हादसा हुआ जिसमें उनकी जान भी जा सकती थी।
फिलहाल गोविंदा की हालत स्थिर बताई जा रही है और वह कभी भी अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं। ये खबर सामने आने के बाद एक्टर को देखने अस्पताल में तमाम बॉलीवुड सितारे पहुंचे। लेकिन इससे पहले साल 1994 में गोविंदा के साथ एक दुर्घटना हुई और उस वक्त एक्टर फिल्म खुद्दार की शूटिंग के लिए सेट पर जा रहे थे।

उस वक्त गोविंदा की उम्र महज 31 साल की थी। वह अपनी कार में बैठकर फिल्म खुद्दार की शूटिंग के लिए जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में एक गाड़ी उनकी कार से टकरा गई। इस घटना की वजह से गोविंदा के सिर पर गहरी चोट लगी और बहुत ज्यादा खून बहने लगा था। लेकिन बावजूद इसके एक्टर ने हिम्मत की और शूटिंग को छोड़ने के बजाय वह इस हालत में सेट पर पहुंची और पूरा सीन शूट किया।
जानकारी के मुताबिक, गोविंदा को डॉक्टरों ने आराम करने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने ये बात नहीं मानी और रातभर शूटिंग करते रहे। गोविंदा की ये मेहनत रंग लाई और साल 1994 में रिलीज फिल्म खुद्दार ब्लॉकबस्टर साबित हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो, इस फिल्म ने 8.44 करोड़ का कारोबार किया था।
बता दें कि, गोविंदा उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अपने करियर के दौरान एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। एक वक्त था जब इंडस्ट्री में उनका जादू चलता था। लेकिन बीते कुछ समय से गोविंदा ने बड़े पर्दे से दूरी बना ली है और अब वह राजनीति में शामिल हो गए हैं। कहा जाता है कि गोविंदा को कई फिल्मों के ऑफर मिले थे लेकिन उन्होंने ठुकरा दिए।












Click it and Unblock the Notifications