Govinda हैं फिल्मों से दूर लेकिन करोड़ों की दौलत के हैं मालिक, जानें 'राजू भैया' की कुल संपत्ति
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको बता रहे हैं एक्टर की नेट वर्थ के बारे में।
Govinda Net Worth: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर वन' यानी की गोविंदा का आज यानी 21 दिसंबर 2022 को 59वां जन्मदिन है। एक्टर भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन एक जमाना था जब अपनी जबरदस्त फिल्मों से फैंस को खूब एंटरटेन किया। उन दिनों गोविंदा का नाम टॉप एक्टर्स में शामिल होता था। हालांकि जैसे-जैसे फिल्म इंडस्ट्री में नए एक्टर्स ने कदम रखा वैसे-वैसे गोविंदा अपने करियर में पीछे होते गए। भले ही वह अब फिल्मों से दूर हैं लेकिन बिना फिल्मों के भी वो हर साल करोड़ों रुपए कमाते हैं।

करोड़ों के मालिक हैं गोविंदा
बॉलीवुड जगत में ऊंचा मुकाम हासिल करने वाले गोविंदा ने साल 1986 में फिल्म 'इल्जाम' से डेब्यू किया था। एक्टर ने अपने करियर में कई एक्शन फिल्में की थी। लेकिन सबसे ज्यादा उन्होंने कॉमेडी में हाथ आजमाया और फिर वह इतने पॉपुलर हुए कि 80-90 दशक के कॉमेडी किंग बन गए। गोविंदा ने 'आंटी नंबर वन', 'कुली नंबर वन', 'हीरो नंबर वन', 'राजा बाबू', 'हसीना मान जाएगी'की हैं। जिन्हें आज भी खूब पसंद किया जाता है।

गोविंदा के हैं आलीशान बंगले
गोविंदा ने अपने फिल्मी करियर में खूब पैसा कमाया और वह सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक थे। एक्टर भले ही पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन बिना फिल्मों के भी वह करोंड़ों के मालिक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई और उसके आसपास के इलाके में 3 बंगले हैं. इनमें एक बंगला मड आइलैंड पर है और एक बंगला मुंबई के पॉश एरिया जुहू में हैं, जिसमें वो अपने परिवार के साथ रहते हैं।

एक फिल्म के करते हैं इतने चार्ज
गोविंदा ने इन सबके अलावा रियल स्टेट की कई प्रोपर्टी में भी इनवेस्ट किया है। गोविंदा करीब 150 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। खबरों की मानें तो गोविंदा एक फिल्म के लिए 5-6 करोड़ रुपये फीस लेते हैं तो वहीं ब्रैंड एंडोर्समेंट के लिए एक्टर लगभग 2 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं।

लग्जरी गाड़ियों के शौकीन हैं गोविंदा
इन सबके अलावा गोविंदा लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। उनके पास कईं महंगी गाड़ियां हैं। जिनमें 64 लाख रुपये के आसपास की मर्सिडीज बेंज जीएलसी है। साथ ही उनके पास मर्सिडीज सी220D है जिसकी कीमत करीब 43 लाख रुपये है। साथ ही उनके पास 34 लाख रुपये की टोयोटा फॉर्च्यूनर और हुंडई क्रेटा भी है।

गोविंदा की आखिरी फिल्म
गोविंदा को आखिरी बार 'रंगीला राजा' और 'आ गया हीरो' में देखा गया था। हालांकि ये दोनों फिल्में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इन फिल्मों के बाद एक्टर लंबे से फिल्मों में नहीं दिखाई दिए। लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने परिवार वालों के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications