आखिरकार खत्म हुई मामा-भांजे की लड़ाई, इस शख्स ने खत्म की गोविंदा-कृष्णा के बीच दूरियां
बॉलीवुड की मशहूर मामा-भांजे यानी गोविंदा और कृष्णा के बीच आखिरकार मनमुटाव खत्म हो गया। गोविंदा ने अपने भांजे कृष्णा अभिषेक को माफ कर दिया है।
मुंबई, 15 जून: बॉलीवुड की मामा-भांजे की मशहूर जोड़ी यानी गोविंदा और कृष्णा आखिरकार फिर से एक हो गए हैं। साल 2016 से दोनों के बीच चल रहा मनमुटाव आखिरकार खत्म हो गया है। कृष्णा ने कईं बार गोविंदा से माफी मांगी है और अब मामा गोविंदा ने उन्हें सार्वजनिक रूप से माफ कर दिया है।

गोविंदा ने किया कृष्णा को माफ
आखिरकार वो दिन आ ही गया जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। जी हां बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर मामा-भांजे के बीच दूरियां खत्म हो गई हैं। हम बात कर रहे हैं सुपर स्टार गोविंदा और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की। जिनके बीच सालों से तनाव चल रहा था और कृष्णा गोविंदा से कईं बार माफी मांग चुके थे लेकिन, अब गोविंदा ने उनको माफ कर दिया। खास बात ये है कि, इस कारनामे का सारा क्रेडिट मनीष पॉल को जाता है।
मनीष पॉल ने शेयर किया वीडियो
मनीष पॉल ने कुछ दिनों पहने अपने शो पॉडकास्ट में कृष्णा को बुलाया था। शो के दौरान कृष्णा ने अपने मामा गोविंदा से पब्लिकली माफी मांगी थी। इसके बाद गोविंदा ने शो में शिरकत की और उन्होंने खुले दिल से अपने भांजे कृष्णा की माफी स्वीकार कर ली है। जिसकी वीडियो मनीष पॉल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। यहां देखें वीडियो।

वीडियो में गोविंदा बोले
वीडियो में गोविंदा कहते हैं कि, 'कृष्णा के लिए, आरती के लिए आप लोग मेरी फेवरेट बहन के बच्चे हो। मुझे अपनी बहन से बहुत प्यार मिला था। आप लोग वो सुख नहीं भोग पाए और इसका मुझे हमेशा से दुख है। लेकिन मैं ऐसा नहीं हूं कि मेरे किसी भी बिहेवियर की वजह से आप दुखी हों। आप भी वो नहीं हैं।'

वीडियो पर कृष्णा का रिएक्शन
गोविंदा आगे कहते हैं कि, 'आपके लिए सदैव ही वो माफी है तो प्लीज रिलैक्स और आपके साथ कोई दिक्कत नहीं है। भगवान आपका भला करे, ऑल द बेस्ट, मेहनत करते रहो।' इस वीडियो के कमेंट बॉक्स पर अभिषेक का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं भी आपसे बेहद प्यार करता हूं। इसके बाद कॉमेडियन ने हार्ट इमोजी भी बनाया है।'

कृष्णा ने मांगी थी गोविंदा से माफी
आपको बता दें कि, मनीष पॉल के शो में कृष्णा ने गोविंदा से माफी मांगते हुए कहा था कि, मामा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। कभी पेपर्स और उन चीजों पर मत जाना कि मीडिया में क्या आ गया है और क्या लिखा है। मैं एक ही चीज कहूंगा कि बहुत मिस करता हूं। मैं चाहता हूं कि मेरे जो बेबीज हैं वो भी मामा के साथ खेलें। इस दौरान कृष्णा अचानक रो पड़े।












Click it and Unblock the Notifications