मामा गोविंदा और भांजे कृष्णा के विवाद में कूदीं कश्मीरा, बोलीं- ये सुनीता कौन हैं?
मुंबई, 11 सितंबर: बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिश्ते बिगड़ते और बनते वक्त नहीं लगता। अब ऐसा ही एक विवाद काफी लंबे समय से चर्चाओं में, जो बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच में जारी है। मामा-भांजे के रिश्ते की कड़वाहट अब और तेज हो गई है, जब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के बयान के बाद कृष्णा की पत्नी कश्मीरा ने उनको पहचानने से साफ इनकार कर दिया। क्या है पूरी कंट्रोवर्सी पढ़िए...

ऐसे खड़ा हुआ पूरा बखेड़ा
हालांकि यह पूरा विवाद काफी लंबा है, जब साल 2018 में कृष्णा की वाइफ के एक ट्वीट से पूरा बखेड़ा खड़ा हो गया था। कश्मीरा शाह ने ट्विटर पर 'पैसे के लिए नाचने वाले लोगों' के बारे में लिखा था, जिसको देखने के बाद गोविंदा का वाइफ सुनीता को लगा कि यह गोविंदा के लिए लिखा गया है। इस ट्वीट के बाद से ही मामा और भांजे के रिश्त ने झगड़े का रूप ले लिया। वहीं अब फिर से इस विवाद में घी का काम किया कृष्णा की 'ना' ने कैसे? वो भी पढ़िए।

कृष्णा पर गोविंदा की पत्नी ने कही ये बात
दरअसल, हाल ही में कपिल शर्मा के शो में गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा स्पेशल गेस्ट के तौर पर दिखाई देंगी। शो की शूटिंग पूरी हो चुकी है। वहीं उसका एक प्रोमो वीडियो भी शेयर किया है। वहीं गोविंदा के जैसे ही स्पेशल एपिसोड में आने की बात हुई, वैसे ही मीडिया में कृष्णा के इस एपिसोड के हिस्सा ना होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। यहां तक की कृष्णा ने यह भी कहा था कि दोनों लोग एक साथ मंच साझा नहीं कर सकते, जिसके बाद हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंदा की वाइफ ने कहा कि वे जब तक जिंदा रहेंगी, तब तक सुलझने की कोई गुंजाइश नहीं है।
Recommended Video

कश्मीरा शाह ने दिया सुनीता को करार जवाब
हालांकि मामी के इस बयान के बाद कृष्णा ने अपना पक्ष रखते हुए यह भी कहा था कि वो यह सब कुछ गणपति बप्पा पर छोड़ते हैं, लेकिन अब कृष्णा की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने सुनीता को करार जवाब दिया है। आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक कश्मीरा ने साफ शब्दों पर इस पूरी कंट्रोवर्सी पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि मुझे इस पूरे विवाद में दो पैसे का इंट्रेस्ट नहीं है। पिछले 5 सालों से यह लोग मेरे लिए कोई जगह नहीं रखते।

ये सुनीता कौन हैं?
इसके साथ ही उन्होंने गोविंदा की पत्नी और कृष्णा की मामी को पहचानने से भी इनकार करते हुए कहा कि आपको मुझसे कुछ पूछना है तो प्रियंका, कैटरीना के बारे में पूछो ये सुनीता कौन हैं? मैं ऐसे लोगों के बारे में बात करना ठीक नहीं समझती।












Click it and Unblock the Notifications