Most Google Searched Asians in 2022: सारी एक्ट्रेस को पछाड़ कैटरीना ने ये खिताब किया अपने नाम
Google's Most Searched Asian 2022 में कैटरीना कैफ ने सारी एक्ट्रेस को पछाड़कर नंबर एक पर अपनी जगह बनाई है। हालांकि कैटरीना का नाम इस सूची में चौथे स्थान पर है लेकिन वो सर्वाधिक सर्च की गई बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं।

Google's Most Searched Asian 2022: विक्की कौशल से शादी के बाद भी कैटरीना कैफ का क्रेज कम नहीं हुआ है। 2022 में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ गूगल पर दुनियाभर में सबसे अधिक खोजी जानें वाली एशियाई सेलिब्रेटी हैं। Google's Most Searched Asian की लिस्ट में हालांकि कैटरीना कैफ का नाम चौथे स्थान पर हैं लेकिन बॉलीवुड एक्टर, एक्ट्रेस में कैटरीना कैफ नंबर वन पर है। कैटरीना ने आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा को भी पछाड़ दिया है।

शादी के बाद भी कैटरीना कैफ ने मारी बाजी
इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एशियाई लोगों की सूची में कैटरीना चौथे स्थान पर हैं, जबकि आलिया भट्ट पांचवें स्थान पर हैं। वहीं भारतीय क्रिकेटर, विराट कोहली को सर्वाधिक खोजे गए एशियाई 2022 की सूची में तीसरा स्थान है और इस लिस्ट में शीर्ष तीन में एकमात्र भारतीय विराट कोहली ही हैं।

कैटरीना के बाद सर्वाधिक सर्च की गईं ये बातें
याद रहे कैटरीना ने 10 दिसंबर, 2021 को अभिनेता विक्की कौशल के साथ शादी के बंधन में बंधी और यह जोड़ी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर प्यार बरसाने से कभी नहीं चूकती। उनकी शादी की फोटो से लेकर कैटरीना विक्की के हनीमून और कैटरीना की उम्र समेत अन्य पर्सनल लाइफ से संबंधित बातें लोगों ने सर्च की।

इंडियन सेलिब्रेटी में क्रिकेटर विराट कोहली ने टॉप पर बनाई जगह
वहीं इस सूची में पहले नंबर पर दक्षिण कोरियाई बैंड बीटीएस सदस्य ताएह्युंग और दूसरे नंबर पर जुंगकुक हैं। गूगल की टॉप लिस्ट में अन्य इंडियन सेलिब्रेटी में क्रिकेटर विराट कोहली, अभिनेता सलमान खान, आलिया भट्ट, शाहरुख खान, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर खान, उर्फी जावेद, काजल अग्रवाल, थलपति विजय के नाम शामिल हैं।

गॉर्जियस लुक के लिए फेमस हैं कैटरीना
'सूर्यवंशी' एक्ट्रेस कैटरीना कपूर अपने अद्भुत डांस मूव्स और गॉर्जियस लुक के लिए जाने जाती हैं। उन्होंने 'एक था टाइगर', 'टाइगर जिंदा है', 'धूम 3', 'जब तक है जान', 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' जैसी कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। विक्की के बाद सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ हॉरर कॉमेडी "फोन भूत" को लेकर कैटरीना कैफ चर्चा में बनी हुईं हैं।

कैटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्में
कैटरीना कैफ आदित्य चोपड़ा की आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान के साथ दिखाई देंगी, जो दिवाली 2023 के अवसर पर सिनेमाघरों में हिट होने के लिए तैयार है इसके अलावा, उनके पास दक्षिण अभिनेता विजय सेतुपति के साथ श्रीराम राघवन की अपकमिंग फिल्म 'मेरी क्रिसमस' और आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर की आगामी फिल्म 'जी ले जरा' भी है।












Click it and Unblock the Notifications