Good Bad Ugly Review: फिल्म में देखें अजित कुमार के 3 अवतार, मूवी देखने से पहले जरूर पढ़ लें ये रिव्यू

फिल्म- गुड बैड अग्ली
स्टारकास्ट- अजित कुमार, तृष्णा कृष्णन, अर्जुन दास, जैकी श्रॉफ
डायरेक्टर- अदिख रविचंद्रन
स्टार- **

Good Bad Ugly Review: साउथ के सुपरस्टार अजित कुमार पिछले कुछ समय से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। अजित कुमार की फिल्म 'गुड बैड अग्ली' आज यानी 10 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

अजित कुमार की 'गुड बैड अग्ली' हुई रिलीज
आपको बता दें कि अजित कुमार की ये फिल्म बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की मूवी 'जाट' के साथ रिलीज हुई है। ये दोनों फिल्में इस समय बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे टक्कर दे रही हैं। अगर आप भी अजित कुमार की फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो आपको पहले इस फिल्म का रिव्यू पढ़ लेना चाहिए।

Good Bad Ugly Review

क्या है फिल्म की कहानी?

-अजित कुमार की इस फिल्म के डायरेक्टर अदिख रविचंद्रन हैं। इस फिल्म में 53 साल के एक्टर अजित कुमार जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में अजित कमार के साथ साथ तृष्णा कृष्णन, अर्जुन दास और जैकी श्रॉफ ने भी दमदार काम किया है।

-फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 30 मिनट है। कुछ मोंटाज शॉट्स लोगों की पुरानी यादों को ताजा कर देते हैं। इस फिल्म की कहानी कि शुरुआत एक खूंखार गैंगस्टर से होती है, जो कि अजित कुमार ही हैं।

-अजित कुमार अपने परिवार के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगाने के लिए तैयार रहते हैं। इसके बाद अचानक एक दिन अजित कुमार का बेटा ड्रग केस में फंस जाता है और फिर अजित कुमार की गैंगस्टर वाली जिंदगी एकदम से बदल जाती है।

फिल्म का नाम 'गुड बैड अग्ली' क्यों रखा गया है?

-फिल्म की कहानी में अजित कुमार के तीन अलग-अलग अवतार दिखाए गए हैं। गुड पार्ट में उनके पॉजिटिव चीजों को दिखाया गया है। वहीं बैड पार्ट में उनके नेगेटिव रोल यानी गैंगस्टर रूप को दिखाया गया है।

-इसके बाद अग्ली पार्ट में उनके अंतिम रूप को दर्शाया गया है जो कि काफी खराब है। फिल्म की कहानी दिलचस्प है लेकिन थोड़ी धीमी है। फिल्म में अजित कुमार को काफी स्टाइलिश रूप में दिखाया गया है।

फिल्म की स्टारकास्ट और उनकी एक्टिंग

-फिल्म के लीड हीरो अजित कुमार हैं। उन्होंने फिल्म में सारी लाइमलाइट लूट ली है। फिल्म के डॉयलॉग भी शानदार हैं।
-सिमरन के साथ 25 साल बाद अजित कुमार की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आ रही है।
-वहीं अर्जुन दास को स्क्रीन पर अच्छा समय मिला है। उन्होंने अपने रोल के साथ न्याय किया है।
-तृष्णा कृष्णन को फिल्म में काफी कम समय मिला है। वह स्क्रीन पर सिर्फ चिल्लाती हुई नजर आती हैं।
-इसके अलावा जैकी श्रॉफ, टीनू आनंद, प्रसन्ना और प्रभु के लिए फिल्म में केवल कुछ ही डायलॉग्स हैं।

फिल्म को देखें या नहीं?

-इस फिल्म में जीवी प्रकाश ने म्यूजिक दिया है, जो काफी मजेदार है। फिल्म का म्यूजक लोगों को पसंद आ रहा है। फिल्म के डायरेक्टर अदिख रविचंद्रन ने अच्छा काम किया है। उन्होंने वही किया है जो आज के समय में लोग देखना पसंद करते हैं।

-फिल्म की कहानी अच्छी है लेकिन ये कई जगह पर आपको बोर कर सकती है। फिल्म में एक्शन भी बहुत है लेकिन कई जगह पर इसकी जरूरत नहीं थी। ऐसे में अगर आप अजित कुमार के फैन हैं तो एक बार फिल्म देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+