Golden Globe Awards 2023: साउथ की फिल्म RRR ने गोल्डन ग्लोब में मारी बाजी, यहां देखें पूरी विनर्स लिस्ट
Golden Globe Awards 2023: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 में भारतीय फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट सॉन्ग के पुरस्कार से नवाजा गया। जैसे ही ये खुशखबरी सामने आई है, हर भारतीय इसे सुन झूम उठा है।

Golden Globe Awards 2023: अमेरिका के कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था, जहां पूरी दुनिया के बेहतरीन कलाकारों और फिल्मी सिलेब्रिटीज़ का हुजूम नजर आया। हालांकि ये सेरेमनी भारत के लिए भी गर्व का एक पल साबित हुई। गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 में भारतीय फिल्म 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' को बेस्ट सॉन्ग के पुरस्कार से नवाजा गया। जैसे ही ये खुशखबरी सामने आई है, हर भारतीय इसे सुन झूम उठा है। ट्विटर पर #RRRMovie #NaatuNaatu और #GoldenGlobes2023 ट्रेंड होने लगा है। फैंस सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।
आइए आपको बताते हैं किन फिल्मों को मिला है कौन सा अवॉर्ड।
फिल्म 'द बंशीस ऑफ इनिशरिन' (The Banshees of Inisherin) को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 में आठ नॉमिनेशन मिले हैं। वहीं, ऑस्टिन बटलर (Austin Butler) ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया। एडी मर्फी को सेसिल बी डेमिल अवॉर्ड और रेयान मर्फी को कैरल बर्नेट अवॉर्ड दिया गया।
बेस्ट नॉन इंग्लिश लैंग्वेज फिल्म
गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड 2023 के बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म अवॉर्ड के लिए पांच फिल्में मुकाबला कर रही थी, इनमें 'आरआरआर' भी शामिल थी, लेकिन अवॉर्ड अर्जेंटीना, 1985 ने अपने नाम कर लिया है। इस कैटेगरी के लिए नॉमिनेटेड फिल्मों की लिस्ट है-
आल क्वाइट आन द वेस्टर्न फ्रंट (All Quiet on the Western Front)
अर्जेंटीना, 1985 (Argentina, 1985)
क्लोज (Close)
डिसीजन टू लीव (Decision to Leave)
आरआरआर (RRR)
बेस्ट एक्टर- ड्रामा
मोशन पिक्चर बेस्ट एक्टर ड्रामा का अवॉर्ड अभिनेता ऑस्टिन बटलर को मिला है। ऑस्टिन ने फिल्म एल्विस के लिए ये खिताब अपने नाम किया है।
ऑस्टिन बटलर- एल्विस (Austin Butler - Elvis)
ब्रेंडन फ्रेजर - व्हेल (Brendan Fraser - The Whale)
ह्यूग जैकमैन- द सन (Hugh Jackman - The Son)
बिल निघी - लिविंग (Bill Nighy - Living)
जेरेमी पोप- द इन्सेप्शन (Jeremy Pope - The Inspection)
बेस्ट एक्ट्रेस- ड्रामा
गोल्डन ग्लोब 2023 में पांच बेहतरीन हीरोइनें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने के लिए मुकाबले में थीं, लेकिन अवॉर्ड केट ब्लैंचेट ने जीता।
केट ब्लैंचेट - तार (Cate Blanchett- Tár)
ओलिविया कॉलमैन - इंपायर ऑफ लाइट (Olivia Colman- Empire of Light)
वियोला डेविस - द वुमन किंग (Viola Davis- The Woman King)
अना दे अरमास - ब्लॉन्ड (Ana de Armas- Blonde)
मिशेल विलियम्स - द फेबेलमैन्स (Michelle Williams- The Fabelmans)
बेस्ट डायरेक्टर- मोशन पिक्चर
जेम्स कैमरून - अवतार: द वे ऑफ वॉटर (James Cameron - Avatar: The Way of Water)
डैनियल क्वान, डैनियल शेइनर्ट - एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस (Daniel Kwan, Daniel Scheinert - Everything )Everywhere All at Once
बाज लुहर्मान - एल्विस (Baz Luhrmann - Elvis)
मार्टिन मैकडॉनघ - द बंशीस ऑफ इनिशरिन (Martin McDonagh - The Banshees of Inisherin)
स्टीवन स्पीलबर्ग - द फेबेलमैन्स (Steven Spielberg - The Fabelmans)
बेस्ट सॉन्ग- मोशन पिक्चर
कैरोलिना - वेयर द क्रैडैड्स सिंग (Carolina - Where The Crawdads Sing))
सियाओ पापा - गिलर्मो डेल टोरो का पिनोचियो (Ciao Papa - Guillermo del Toro's Pinocchio)
होल्ड माई हैंड - टॉप गन: मेवरिक (Hold My Hand - Top Gun: Maverick)
लिफ्ट मी अप - ब्लैक पैंथर: वकंडा फॉरएवर (Lift Me Up - Black Panther: Wakanda Forever)
नाटू नाटू - आरआरआर (Naatu Naatu - RRR)












Click it and Unblock the Notifications