Golden Globe Award 2023: राजामौली की 'RRR' ने रचा इतिहास, बिग बी और किंग खान समेत इन सितारों ने दी बधाई
आरआरआर के गाने नाटू-नाटू को मिले गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 के बाद इंडस्ट्री से बधाई का तांता लग गया है। शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन से लेकर तमाम सेलेब्स उनकी इस सफलता पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।
Golden Globe Award 2023: बाहुबली के निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' जब रिलीज हुई थी तो सभी फैंस ने फिल्म को खूब सारा प्यार दिया था। अब दुनियाभर में ये फिल्म तहलका मचा रही है। हॉलीवुड के बेहतरीन गानों को पछाड़ कर हाल ही में तेलुगु फिल्म के गाने 'नाटू-नाटू' को दर्शकों से मिले प्यार के बाद अब इसे 'गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023' में बेस्ट ओरिजिनल गाने के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राजामौली की इस सफलता पर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने दी बधाई
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने इस जीत पर तेलुगू सिनेमा और पूरी टीम की जमकर सराहना की। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीतने के लिए आरआरआर की स्टारकास्ट को बधाई, ये एक सबसे डिजर्विग कामयाबी हासिल की है'। वहीं शाहरुख खान 'नाटू-नाटू' सॉन्ग की गोल्डन ग्लोब्स जीत पर नाचने लगे।
शाहरुख खान ने इस तरह दी जीत की बधाई
शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा फिल्म आरआरआर को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि, "सर अभी-अभी उठे और गोल्डन ग्लोब्स में आपकी जीत का जश्न मनाते हुए 'नाटू नाटू' पर नाचना शुरू कर दिया। अभी कई और अवॉर्ड आने हैं और भारत को इतना प्राउड कराना है।"
Sir just woke up and started dancing to Naatu Naatu celebrating your win at Golden Globes. Here’s to many more awards & making India so proud!! https://t.co/Xjv9V900Xo
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) January 11, 2023
इन सितारों ने भी जाहिर की खुशी
एस एस राजामौली की इस बड़ी जीत पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी पूरी टीम को जीत की बधाई दी और अवॉर्ड फंक्शन की तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन पर लिखा, 'नाटू-नाटू' और हार्ट वाला इमोजी पोस्ट किया। वहीं इसके अलावा ऑस्कर विनर सिंगर ए आर रहमान ने भी म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एम एम कीरवानी को मिले सम्मान पर बधाई दी। उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए लिखा, 'बहुत ही शानदार, सभी देशवासियों और आपके फैंस की तरफ से कीरवानी जी को बधाई। एस एस राजामौली जी आपको और पूरी टीम को भी शुभकामनाएं'।
साउथ सिनेमा में खुशी की लहर
इस बड़ी कामयाबी से साउथ सिनेमा में खुशी की लहर है। महेश बाबू, जो अपनी अगली फिल्म में एस.एस. राजामौली के साथ काम करने वाले हैं। उन्होंने ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट किया, 'एक भारतीय फिल्म के लिए दुनिया को खुश होते देखना एक सपना सच होने जैसा है! इस साल की इससे बेहतर शुरूआत नहीं हो सकती थी'। फिलहाल लगातार सभी सिनेमा जगत के सितारे सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications