Glory Trailer Out: पुलकित सम्राट-दिव्येंदु शर्मा के ग्लोरी का ट्रेलर रिलीज, बॉक्सिंग, बदला और मर्डर मिस्ट्री

Glory Trailer Out: 'ग्लोरी' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और दिव्येंदु शर्मा (Divyenndu Sharma) स्टारर ये वेब सीरीज महत्वाकांक्षा, बदले और रहस्यमयी हत्या की कहानी को बेहद इंटेंस अंदाज में पेश करती नजर आ रही है। करीब 2 मिनट 27सेकंड के इस ट्रेलर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है।

हरियाणा बॉक्सिंग क्लब से शुरू होती है कहानी
ट्रेलर की शुरुआत हरियाणा के एक बॉक्सिंग क्लब से होती है जिसे चैंपियंस की फैक्ट्री कहा जाता है। कहानी एक ऐसे परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जिसने अपने बेटे और भाई को खो दिया है।

Glory Trailor Out

उभरते बॉक्सर की रहस्यमयी हत्या पर आधारित है कहानी

सुविंदर विक्की द्वारा निभाया गया रघुबीर सिंह का किरदार एक सख्त लेकिन जुनूनी कोच का है जो अपने सपनों और विरासत को बचाने के लिए हर हद तक जाने को तैयार है। वहीं उनकी बेटी गुड़िया जिसका किरदार जन्नत जुबैर ने निभाया है, एक हिंसक हमले का शिकार होती है। इसी बीच एक उभरते बॉक्सर की रहस्यमयी हत्या कहानी को और उलझा देती है।

मजबूत स्टारकास्ट और दमदार किरदारों की टक्कर

वेब सीरीज में आशुतोष राणा का किरदार विजू संघवान कहानी में टकराव को और तेज करता है जबकि सिकंदर खेर शक्तिगढ़ में अपना दबदबा जमाते नजर आते हैं। वहीं सायनी गुप्ता एक जांच अधिकारी के रूप में मर्डर मिस्ट्री सुलझाने की कोशिश करती दिखती हैं। इनके अलावा यशपाल शर्मा, कश्मीरा परदेशी और कुणाल ठाकुर जैसे कलाकार भी कहानी को मजबूती देते हैं।

Matka King Review: सपने, लालच और अंडरवर्ल्ड की दुनिया का मेल है 'मटका किंग', देखने से पहले पढ़ें ये रिव्यू
Matka King Review: सपने, लालच और अंडरवर्ल्ड की दुनिया का मेल है 'मटका किंग', देखने से पहले पढ़ें ये रिव्यू

'मुन्ना भैया' अवतार में फिर छाए दिव्येंदु शर्मा

ट्रेलर रिलीज के बाद सबसे ज्यादा चर्चा दिव्येंदु शर्मा के किरदार की हो रही है, जिन्हें दर्शक 'मिर्जापुर' के मुन्ना भैया के रूप में पहचानते हैं। उनके इंटेंस लुक और एक्टिंग ने एक बार फिर फैंस का ध्यान खींचा है।

ट्रेलर लॉन्च से पहले पुलकित सम्राट का रियल बॉक्सिंग मुकाबला बना चर्चा का केंद्र

-ट्रेलर रिलीज से पहले पुलकित सम्राट ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। उन्होंने प्रोफेशनल बॉक्सर नीरज गोयत के साथ लाइव बॉक्सिंग मैच खेला।

-ये सिर्फ प्रमोशनल एक्टिविटी नहीं थी बल्कि एक असली मुकाबला था, जिसमें पुलकित सम्राट ने पूरी तैयारी और आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया था। उन्होंने नीरज गोयत जैसे अनुभवी खिलाड़ी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर फाइट की जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

ग्लोबल क्लब में शामिल हुए पुलकित सम्राट

इस मुकाबले के साथ पुलकित सम्राट प्रोफेशनल बॉक्सर के साथ लाइव फाइट करने वाले पहले भारतीय अभिनेता बन गए हैं। उन्होंने इस उपलब्धि के साथ खुद को इंटरनेशनल स्टार्स जैसे टॉम हार्डी और जेक गिलेनहाल की लीग में खड़ा कर लिया है, जिन्होंने पहले इस तरह के स्टंट किए हैं।

रियल फाइट ने बढ़ाया वेब सीरीज का क्रेज

इस हाई-एनर्जी मुकाबले ने न सिर्फ दर्शकों को चौंकाया है बल्कि 'ग्लोरी' के एक्शन और इंटेंसिटी की झलक भी पेश की है। बॉक्सिंग रिंग में पुलकित सम्राट का प्रदर्शन ये दिखाता है कि वह अपने किरदार के लिए कितनी मेहनत कर रहे हैं।

क्या 'ग्लोरी' बनेगी अगली बड़ी हिट?

वेब सीरीज के ट्रेलर को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और यूनिक प्रमोशन स्ट्रेटजी को देखते हुए 'ग्लोरी' से काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद ये सीरीज दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+